राज्य में पहली बार RGHS Evening OPD की शुरुआत

० आशा पटेल ० 
जयपुर। रुंगटा हॉस्पिटल में राजस्थान की पहली इवनिंग ओपीडी एवं रुंगटा इवनिंग ऑफर' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय कुमार संगठन महामंत्री, भाजपा राजस्थान, के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्री एवं मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने इवनिंग ओपीडी का निरीक्षण तथा विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से इस नई पहल की जानकारी प्राप्त की और उपचार के लिए आए मरीजों से भी संवाद किया। मरीजों ने इवनिंग ओपीडी की इस नई सुविधा की सराहना करते हुए बताया कि अब उन्हें नौकरी, व्यवसाय या अन्य कार्यों के कारण दिनभर का समय निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा शाम के समय विशेषज्ञ चिकित्सकों से सहज एवं सुविधाजनक परामर्श मिल सकेगा।
रुंगटा हॉस्पिटल प्रबंधक रासबिहारी रूंगटा ने बताया ने बताया कि राजस्थान में पहली बार इस प्रकार की व्यापक इवनिंग ओपीडी प्रारंभ की गई है, जिसमें फिजिशियन, जनरल सर्जन, ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा शिशु रोग विशेषज्ञ शाम के समय नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही मरीजों को सोनोग्राफी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, फार्मेसी एवं अन्य आवश्यक जांच सेवाएं भी शाम के समय एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
RGHS के लाभार्थी शाम के समय इन सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर अस्पताल द्वारा रुंगटा इवनिंग ऑफर' की भी शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत 5 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच आने वाले मरीजों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवधि में इवनिंग ओपीडी परामर्श पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। 
इवनिंग ओपीडी चिकित्सकों द्वारा लिखी गई अस्पताल की इनहाउस लैब एवं डायग्नोस्टिक जांचों पर फ्लैट 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी, जबकि चिकित्सक द्वारा लिखी गई डेंगू जांच पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास