संदेश

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स सोसाइटी की सीईओ माया ठाकुर के नेतृत्व में "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पहल के अन्तर्गत उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए "डिजिटल सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड बिजनेस, जयपुर में आयोजित होगा,  जिसमें उद्यमियों, कारीगरों, MSMEs एवं SHG सदस्यों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में अर्चना सुराणा, फाउंडर एवं डायरेक्टर, आर्च कॉलेज, ऋतु नंदा, सेवानिवृत्त RAS, निदेशक (प्रशासन) तथा Ms. मेघा जैन, हेड कम्युनिकेशन की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मास्टर आर्टिजन डॉ. दीपक संकित, रिपुदमन स्वामी एवं विकास जैन द्वारा प्रदान किए गए, जो प्रतिभागियों को डिजिटल टूल्स, व्यवसाय विकास एवं विस्तार के अवसरों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन साबित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर पंजीकरण एवं संचालन, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर व्यवसाय विकास करना रहा। यह पहल ODOP के तहत जमीन...

सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग में विद्यार्थियों के लिए पाक कला मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेफ समीर गुप्ता ने छात्रों को मेक्सिकन व्यंजनों पर आधारित हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न मैक्सिकन व्यंजन बनाना सीखा तथा आधुनिक कुकिंग तकनीकों, प्रेजेंटेशन एवं प्लेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। शेफ समीर गुप्ता ने मेक्सिकन व्यंजनों में उपयोग होने वाले विभिन्न मसालों जैसे पप्रिका, ओरेगानो, क्यूमिन, चिली फ्लेक्स, स्मोक्ड पेपरिका आदि के उपयोग, उनके संतुलित मिश्रण तथा स्पाइस ब्लेंडिंग की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सही मसाला संयोजन ही मेक्सिकन व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को उभारता है। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से मसालों के संतुलन, फ्लेवर प्रोफाइल और प्रेजेंटेशन की तकनीकों को भी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह गौर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के पाक कौशल को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता...

गैस की कमी के कारण पूरा देश परेशान है लोग लाईनों में लगे हुए है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में व्याप्त एलपीजी की कमी के कारण आमजन को हो रही परेशानी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी रित्विक मकवाना, एआईसीसी के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सचिव  धीरज गुर्जर, कांग्रेस विधायक, जिलाध्यक्ष, अग्रिम संगठनों तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व देश में महँगाई कम करने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, बेरोजगारी समाप्त करने और विदेश नीति सुदृढ़ करने का वादा किया था किन्तु आज देश किस जगह खड़ा है यह सोचने वाली बात है। प्रधानमंत्री ने 2014 में घोषणा की थी कि बीपीएल वर्ग की महिलाएं जो चूल्हे के धूएँ से परेशान है उन्हे...

सरकार के केन्द्र में राजस्थान की 8 करोड़ जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता में नहीं है : डॉ.रघु शर्मा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। राजस्थान में डबल इंजन सरकार का आधा कार्यकाल समाप्त हो चुका है किन्तु भाजपा सरकार के केन्द्र में राजस्थान की 8 करोड़ जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता में नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में जमीनी स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया जाकर विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा तैयार किया गया था। साथ ही सभी को चिकित्सा मिल सके इस हेतु लोक-कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई थी।  राजस्थान जो देश का सबसे बड़ा राज्य है यहाँ कांग्रेस शासन के दौरान नि:शुल्क दवा योजना लागू की, नि:शुल्क जाँच योजना लागू की तथा कैशलेश 25 लाख रूपये तक के ईलाज की सुविधा प्रदान की गई थी, इन योजनाओं के आधार पर इस तरह की लोक-कल्याणकारी योजना लागू करने वाला राजस्थान प्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बना, यह कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का विजन था। उक्त विचार राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के हर कार्यकाल में नि:शुल्क दवा ...

समयबद्ध कार्य,नई आवासीय योजनाओं पर फोकस और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण ” आवासन मंडल अध्यक्ष ने दिए दिशा निर्देश

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजस्थान आवासन मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने मंडल मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई आवासीय योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के चयन, भूमि उपलब्धता और क्रियान्वयन की प्रक्रिया को  सुव्यवस्थित एवं तेज करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आवासन मंडल की पहचान उत्कृष्ट निर्माण और भरोसे के साथ जुड़ी हुई है, जिसे हर हाल में बनाए रखना आवश्यक है। इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।  बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में आयुक्त डॉ...

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स : 24 नॉमिनेशंस के साथ 'धुरंधर' सबसे आगे; 'सैयारा' और 'होमबाउंड' भी दौड़ में शामिल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की 'स्क्रीन एकेडमी' ने 5 अप्रैल को होने वाले 'चेतक स्क्रीन अवार्ड्स' के लिए सभी 31 श्रेणियों में नामांकनों की घोषणा कर दी है। यह समारोह 2025 की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मों और OTT कंटेंट के सम्मान में आयोजित किया जाएगा। आदित्य धर की स्पाय थ्रिलर 'धुरंधर' 24 नॉमिनेशंस के साथ सबसे आगे रही, जबकि मोहित सूरी की 'सैयारा' ने 17 और नीरज घेवान की 'होमबाउंड' ने 15 श्रेणियों में अपनी जगह बनाई। ये नॉमिनेशंस थिएटर और OTT, दोनों प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों के लिए हैं, जो आज के भारतीय सिनेमा की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं। 1995 में शुरू हुए 'स्क्रीन अवार्ड्स' जिसका संचालन 'स्क्रीन एकेडमी' करती है, जो 50 से अधिक दिग्गज फिल्मकारों, कलाकारों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों की एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी संस्था है। इस साल, एकेडमी के 95% से ज्यादा सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 'ओलंपिक पद्धति' (trimmed mean) का इस्तेमाल किया गया, जिसमें हर कैटेगरी को औसतन...

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन व ट्रीटोन के सौजन्य से एम.जी.जी.एस स्कूल में स्टैम लेब का शुभारम्भ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | स्टैम लेब विज्ञान, गणित, कला एवं इंजीनियरिंग जैसे विषयों को सुलभ, रोचक और मजेदार तरीके से समझाने का एक सशक्त माध्यम है। एम.जी.जी.एस परशुरामद्वारा में स्टैम लैब का उद्घाटन मैजिक बस इण्डिया फाउण्डेशन एवं ट्रिटोन होटल्स एण्ड रिजोट्स प्रा लि द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुरामद्वारा जलमहल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है | इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग (SAMSA ) जयपुर से देवन्द्र कुमार शर्मा , कालूराम जाट तथा मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, राजस्थान की डी.जी.एम डाॅ. नीलिमा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने की । स्टैम लैब का अतिथियों ने निरीक्षण किया तथा वहां स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक माॅडलों एवं उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को इन माॅडलों के कार्य करने के तरीके एवं उनके वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। देवन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि...