मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन व ट्रीटोन के सौजन्य से एम.जी.जी.एस स्कूल में स्टैम लेब का शुभारम्भ

० आशा पटेल ० 
जयपुर | स्टैम लेब विज्ञान, गणित, कला एवं इंजीनियरिंग जैसे विषयों को सुलभ, रोचक और मजेदार तरीके से समझाने का एक सशक्त माध्यम है। एम.जी.जी.एस परशुरामद्वारा में स्टैम लैब का उद्घाटन मैजिक बस इण्डिया फाउण्डेशन एवं ट्रिटोन होटल्स एण्ड रिजोट्स प्रा लि द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुरामद्वारा जलमहल में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है |
इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग (SAMSA ) जयपुर से देवन्द्र कुमार शर्मा , कालूराम जाट तथा मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, राजस्थान की डी.जी.एम डाॅ. नीलिमा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने की ।
स्टैम लैब का अतिथियों ने निरीक्षण किया तथा वहां स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक माॅडलों एवं उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को इन माॅडलों के कार्य करने के तरीके एवं उनके वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
देवन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को निरंतर बढ़ावा दे रही है और विशेष रूप से विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अनेक पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्टैम आधारित शिक्षा विद्यार्थियों के समुचित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस अत्याधुनिक लेब की स्थापना कर विद्यार्थियों को एक नई दिशा प्रदान की है।

मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन डीजीएम डाॅ. नीलिमा अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की लेब विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे इस लेब का अधिकतम उपयोग करें और विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल बनाएं।
 अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं बच्चों के शैक्षिक विकास में अत्यंत सहायक होगी।

कार्यक्रम में प्राचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने स्टैम लेब की स्थापना के लिए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन का धन्यवाद किया तथा सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का भी आभार व्यक्त किया | इस कार्यक्रम में लगभग 250 अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित