संदेश

अगस्त 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

MSME विकास (संशोधन) अधिनियम 2026 का राजस्थान चैंबर ने किया स्वागत,भुगतान संबंधी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ.के.एल.जैन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) ने संसद द्वारा पारित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) अधिनियम, 2026 का स्वागत करते हुए इसे देश के एमएसएमई क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है।  राजस्थान चैंबर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और देश में रोजगार सृजन, उत्पादन, निर्यात तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में एमएसएमईडी अधिनियम में किए गए नवीन संशोधन इस क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगे और देश में एमएसएमई के विस्तार एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। डॉ. जैन ने कहा कि संशोधन में विलंबित भुगतान के मामलों के त्वरित निपटारे, ऑनलाइन विवाद समाधान, एमएसई फैसिलिटेशन काउंसिल को मजबूत करने, बकाया राशि की वसूली को प्रभावी बनाने तथा टीआरईडीएस के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इन प्रावधानों से विशेष रूप से छोटे उद्यमों की कार्यशील पूंजी और नकदी प्रवाह की समस्या कम होगी तथा उन्हें समय पर भुगतान प्राप्त करने में सहायता मिल...

खनन नहीं रुका तो बारिश घटेगी,नदियां सूखेंगी प्रदेश में तुरंत बने अरावली संरक्षण हेतु कानून

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | अरावली पर्वत माला सिर्फ पहाड़ नहीं है , वरन राजस्थान की पानी की सबसे बड़ी उम्मीद है। अरावली के सीने में लगातार हो रहा खनन यदि नहीं रुका तो प्रदेश का 'पेयजल बैंक' खत्म हो सकता है। पर्यावरणविदों, कानून विशेषज्ञ और भूगर्भ वैज्ञानिकों ने जयपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सरकार और सुप्रीम कोर्ट को यह गंभीर और आसन्न चेतावनी दी। राष्ट्रीय जल बिरादरी के बैनर तले हुए संवाददाता सम्मेलन में रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरण विद , जल संरक्षण विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह, पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना और भूगर्भ वैज्ञानिक प्रो. के. एल. श्रीवास्तव ने अरावली में खनन को लेकर गठित कमेटी पर भी सवाल उठाए। राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह बहुत ही अफसोस जनक बात है कि अरावली जैसी संवेदनशील पर्वतमाला का भविष्य विशेषज्ञों के बजाय कनिष्ठ अधिकारियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना ने कहा कि उन्होंने अरावली की नई परिभाषा को लेकर कमेटी को आपत्तियां भेजी हैं, किन्तु सरकार का कोई स्पष्टीकरण नहीं आया | पर्यावरण विद , जल संरक्षण विशेषज्ञ राज...

समाज की समस्याओं के प्रभावी समाधान करे विकसित : प्रो. निमित चौधरी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर/कोटा, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू), कोटा के विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों की टीम “सच का कवच” ने राष्ट्रीय स्तर के पीएसबी हैकाथॉन-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश भर में तृतीय स्थान प्राप्त किया और विजेता आरटीयू टीम को आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. रजत मूणा, बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक संजय वी. मुदलियार एवं इंडियन बैंक एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार राजीव रंजन प्रसाद ने ₹2 लाख का पुरस्कार प्रदान किया। आरटीयू के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस टीम में बीटेक चतुर्थ वर्ष के अभ्युदय जैन, हार्दिक माथुर, सिद्धार्थ राउत और बीटेक तृतीय वर्ष की चित्रा सैनी सम्मलित थी। यह हैकाथॉन बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से आयोजित किया गया था। बैंक ऑफ बड़ौदा के हैकाथॉन के अनुसार, इसका मुख्य विषय “आइडेंटीटी ट्रस्ट, प्रोटेक्शन और सेफ्टी” था और इसका उद्देश्य सुरक्षित एवं भरोसेमंद डिजिटल बैंकिंग के लिए नवीन तकनीकी समाधान विकसित करना था।  इस हैकाथॉन में देशभर से 450 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से चयन प्रक्रि...

श्री सीमेंट को ग्रामीण और बुनियादी सुविधाओं के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली | सीएसआर टाइम्स अवार्ड 2026 के माध्यम से मिला यह सम्मान, सतत सामुदायिक विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। श्री सीमेंट लिमिटेड को ‘रूरल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कैटेगरी’ में सीएसआर टाइम्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रभावी सीएसआर पहलों के माध्यम से समाज में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने और समुदायों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दिल्ली के ले मेरिडियन में आयोजित 13वें नेशनल सीएसआर और ईएसजी सम्मेलन 2026 के दौरान, श्री सीमेंट लिमिटेड के सीएसआर हेड विशाल भारद्वाज ने कंपनी की ओर से गोल्ड अवार्ड एवं प्रशंसा पत्र ग्रहण किया। यह पुरस्कार भारत में रोमानिया गणराज्य की राजदूत सुश्री सेना लतीफ़ तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के पूर्व महानिदेशक एवं सीईओ और सीएसआर टाइम्स तथा भारत ईएसजी अवार्ड्स के जूरी चेयरमैन डॉ. भास्कर चटर्जी द्वारा प्रदान किया गया। श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी ने कहा, “यह सम्मान जिम्मेदार विकास...

जयपुर को मिली 16 पीएम ई-बसों की सौगात,जनता से किए प्रत्येक वादे को पूरा कर रही डबल इंजन सरकार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम ई-बस सेवा के तहत जयपुर को 16 ई-बसें समर्पित की। उन्होंने शासन सचिवालय में ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी विजन और क्लीन मोबिलिटी के तहत ये इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। आधुनिक तकनीक के साथ बिना धुएं और आवाज के चलने वाली ये बसें आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 8 शहरों में 110 पीएम-ई बसें पहुंच चुकी हैं। पीएम-ई बस सेवा के प्रथम चरण में 8 प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। वहीं, राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से प्रदेश के लिए अतिरिक्त 475 ई-बसें स्वीकृत की गई। इस तरह राजस्थान के लिए कुल 1 हजार 150 पीएम ई-बसों की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुलभ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में ई-बसों के व्यवस्थित संचालन के लिए ...

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होगी शॉर्ट फिल्म “सच्ची आजादी”

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर | संस्कार सृजन संस्था के बैनर तले निर्मित देशभक्ति से ओतप्रोत शॉर्ट फिल्म "सच्ची आजादी" स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ की जाएगी | इसकी शूटिंग जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में की गयी थी | फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल सैनी ने बताया कि आज के इस आधुनिक युग में देशभक्ति ने दिखावे का रूप ले लिया है, लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ़ दिखावे के लिए देशभक्ति से संबंधित पोस्ट करते हैं | लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जिनके सीने में देशभक्ति जिंदा है | इसी देशभक्ति की बदौलत हमारे देश में सच्ची आजादी का पता चलता है | तिरंगा ही हमारे देश का मान और सम्मान है | इस शॉर्ट फिल्म में राजस्थानी सिनेमा के उग्रसेन तंवर मुख्य भूमिका निभाई हैं साथ ही मोहन सैनी, पंडित रविंद्र आचार्य, राजकमल डूडी, शेर सिंह कुमावत, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा, रजनीश सैनी, मीना, प्रिया, अक्षिता, अंतिमा, विहान, दिव्यांश, यशित आदि ने अभिनय किया हैं | फिल्म के सह-निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि संस्कार सृजन संस्था द्वारा निर्मित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी | इससे पहले भी "अनमोल ज...

भारतीय युवाओं में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता : प्रा.आ.राम शिंदे

चित्र
० योगेश भट्ट ०  लोणी-कालभोर (पुणे)। किसी परिवार का पहला स्नातक केवल अपना भविष्य नहीं बनाता, बल्कि पूरे परिवार की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए शिक्षा केवल करियर निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम है। आज का दौर अवसरों का दौर है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल टेक्नोलॉजी और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं। दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलाव का नेतृत्व करने की क्षमता भारतीय युवाओं में है। यह विचार महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रा. आ. राम शिंदे ने व्यक्त किए। वे एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, पुणे के 11वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर एमएईईआरएस एमआईटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री प्रा. डॉ. बलराम भार्गव, एमआईटी एडीटी यूनिवर्सिटी के कार्याध्यक्ष एवं प्रभारी कुलपति प्रा. डॉ. मंगेश कराड, कुलगुरु प्रा. डॉ. राजेश एस., कार्यकारी संचालक प्रा. डॉ....

पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी : DGP विनय कुमार

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पटना : राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशीकांत राय ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष निशीकांत राय ने बिहार में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पत्रकारों पर होने वाले हमलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें पुलिस महानिदेशक के समक्ष रखीं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को आश्वस्त किया कि बिहार में पत्रकारों पर होने वाले हमलों एवं उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा ऐसे प्रकरणों में विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हु...