संदेश

अगस्त 13, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

21 से 25 अगस्त तक ब्रह्माकुमारीज़ देशभर में चलाएगी रक्तदान अभियान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाजसेवा प्रभाग द्वारा देशभर में 21 अगस्त से 25 अगस्त तक विशाल रक्तदान महाअभियान चलाया जाएगा। पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस (25 अगस्त, विश्व बंधुत्व दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित इस महाअभियान में भारत सहित नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत संस्थान के देशभर में स्थित छह हजार से अधिक सेवा केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यालय शांतिवन में हर वर्ष की तरह विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सरकारी व निजी अस्पताल, समाजसेवी संगठन, ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने ओआरसी गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में किया। समाजसेवा प्रभाग द्वारा वर्ष 2025 में भी भारत व नेपाल में रक्तदान अभियान चलाकर रिकॉर्ड 88,378 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। समाजसेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई ने बताया कि यह अभियान सामाजिक एवं शासकीय संस्थाओ...

विश्व हाथी दिवस’ पर वनतारा का हाथी संरक्षण अभियान,देश-विदेश में बढ़ाया दायरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी अपनी विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की। हाथियों की देखभाल, महावतों को प्रशिक्षण, संरक्षण से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए वनतारा भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर रहा है। वनतारा में इस समय 260 से अधिक एशियाई हाथियों की देखभाल की जा रही है। वनतारा की इस यात्रा की शुरुआत गौरी से हुई थी, जिसे अनंत अंबानी ने सबसे पहले रेस्क्यू किया था। इसके बाद हाथियों के लिए विशेष देखभाल और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल लगातार आगे बढ़ी है। वनतारा के संस्थापक अनंत अंबानी ने कहा, "हाथियों का मेरे दिल और वनतारा की यात्रा में हमेशा एक विशेष स्थान रहा है। हर हाथी की अपनी एक कहानी है और हर रेस्क्यू हमें उनकी देखभाल की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। गौरी के रेस्क्यू से शुरू हुई यह यात्रा अब हाथियों के कल्याण, उनकी देखभाल करने वाले लोगों के सहयोग, ज्ञान साझा करने और भारत तथा दुनिया भर में संरक्षण के प्रयासों तक पहुंच...

विकास यात्रा में महिलाओं की भागीदारी को केंद्र में रखना जरूरी : Dy CM दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, आज राज्य की महिलाएं शासन, प्रशासन, उद्यमिता, शिक्षा, खेल, रक्षा, कला और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना, राजीविका, लखपति दीदी, इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और वर्क फ्रॉम होम योजना जैसी पहलों के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को उनके सफर के अलग-अलग चरणों में सहयोग प्रदान कर रही है। हालांकि, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए एक अनुकूल और मजबूत माहौल तैयार करने में सरकार को उद्योग जगत के सहयोग की आवश्यकता है।  इसके लिए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज़ और इंडियन वुमन नेटवर्क को राज्य सरकार के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करना चाहिए। महिलाओं को मेंटरशिप, वित्तीय सहायता, तकनीक, बाजार तक पहुंच और नेतृत्व के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में उद्योग जगत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बात राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में सीआईआई-आईडब्ल्यूएन राजस्थान एनुअल सेशन एवं 7वें वुमन लीडरशिप समिट 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस वर्ष समिट की थीम 'आर्किटेस्ट्स ऑफ विकसित भारत: वुमन ड्...

नाबार्ड ने धूमधाम से मनाया 12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, नाबार्ड राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा “विकसित भारत के लिए ग्रामीण शिल्पकारों का सशक्तिकरण” विषय के साथ 12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. आर. रवि बाबू, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, राजस्थान तथा राम किशोर छीपा, पद्मश्री सम्मानित एवं प्रख्यात बगरू शिल्पकार द्वारा किया गया। डॉ. रवि बाबू ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा यह 1905 के स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का प्रथम आयोजन वर्ष 2015 में चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया था। डॉ. रवि बाबू ने कहा कि नाबार्ड समेकित ग्रामीण विकास के लिए कृषि एवं गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों को प्रोत्साहित कर रहा है। हथकरघा गणना 2019-20 का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देश में लगभग 35 लाख परिवार हथकरघा गतिविधियों से जुड़े हैं तथा राजस्थान में 10,090 बुनकर इस क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आजीविका सृजन...

IIHMR यूनिवर्सिटी के नए बैच में देश के 25 राज्यों से 450 से अधिक विद्यार्थी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के नए बैच के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष देश के 25 राज्यों से 450 से अधिक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। नए बैच में एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट), एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) तथा मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में यूनिवर्सिटी के अकादमिक नेतृत्व के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. पी. आर. सोडानी, प्रेसिडेंट,आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी; विजयरत्ना वेंकटरामन, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मदरहुड हॉस्पिटल्स; दीपक वेणुगोपालन, रीजनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज; निलेश माहेश्वरी, पार्टनर – हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन, ग्रांट थॉर्नटन भारत; नेहा लाल, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, अडानी हेल्थकेयर; तथा डॉ. रजत जैन,...

निजी पूंजी जुटाने में ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं के समक्ष एक जैसी संरचनात्मक चुनौतियां— वित्त मंत्री सीतारमण

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने जयपुर में हो रही ब्रिक्स के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों एवं केन्द्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक के दौरान “द रोल ऑफ द न्यू डेवलपमेंट बैंक इन मोबिलाइजिंग प्राइवेट कैपिटल इन मेंबर कंट्रीज” विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य भाषण दिया। सुश्री डिल्मा रूसेफ ने भी विशेष संबोधन दिया। इस सेमिनार में आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) की सचिव अनुराधा ठाकुर और फिक्की के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विजय शंकर भी शामिल हुए। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने निवेश के जोखिम को कम करने, परियोजना को बैंक के लिए आकर्षक बनाने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में बहुपक्षीय विकास बैंकों की अहम भूमिका पर जोर दिया ताकि बड़े पैमाने पर निजी पूंजी जुटाई जा सके। सीतारमन ने कहा कि भारत सरकार ने निरंतर सार्वजनिक पूंजीगत व्यय और उससे जुड़े संरचनात्मक सुधारों के जरिए अपने अवसंरचना इकोसिस्टम को मजबूत किया है।  उन्होंने कहा कि एक दशक पहले की तुलना में सार्वजनिक निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जो राजमार्गों, रेलवे, बंदरगाहों, लॉजिस्टिक...

ऑस्कर की दौड़ में भारतीय फिल्मों की एंट्री के लिए आवेदन शुरू,अंतिम तिथि 7 सितंबर : अभय सिन्हा

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई : 99वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में भाग लेने के लिए भारतीय फिल्म मेकरों के प्रविष्टि के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की कार्यसमिति की बैठक में इस वर्ष भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फिल्म के चयन को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा मुंबई के द क्लब होटल में आयोजित कार्यक्रम में एफएफआई के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने दी।  इस मौके पर एफएफआई के उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल, महासचिव धर्मेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष संग्राम सिरके और प्रसिद्ध फिल्मकार अशोक पांडेय उपस्थित रहे। एफएफआई अध्यक्ष अभय सिन्हा और एफएफआई उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल दोनों बिहार से आते हैं और दोनों की जोड़ी इन दिनों भारतीय सिनेमा में अपना अहम योगदान दे रही है । एफएफआई अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्म के लिए आवेदन 4 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एफएफआई की ओर से ज्यूरी के अध्यक्ष यानी चेयरमैन ऑफ द ज्यूरी का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ ...