संदेश

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता उन्नति शर्मा का उत्तराखंड कांग्रेस ने किया सम्मान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून, राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो की महिला 63 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर एवं अन्य नेताओं ने उन्हें डिफेंस कॉलोनी स्तिथ निवास पर शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि उन्नति शर्मा की उपलब्धि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता राज्य की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएँ और हर स्तर पर प्रोत्साहन उपलब्ध कराना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को उचित अवसर मिलें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव...

कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स जून 2026 परीक्षा परिणाम में जयपुर चेप्टर के 15 विद्यार्थी ने हासिल की आल इंडिया रेंक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, सीएमए जयपुर चैप्टर के विद्यार्थियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन, 15 विद्यार्थियों ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जून 2026 में आयोजित CMA इंटरमीडिएट एवं फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणामों में जयपुर चैप्टर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जयपुर चैप्टर के चेयरमैन CMA दीप्तांशु पारीक ने बताया कि जयपुर केंद्र से फाइनल स्तर पर 12 विद्यार्थियों तथा इंटरमीडिएट स्तर पर 3 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, जयपुर से 184 विद्यार्थियों ने CMA फाइनल पास तथा 158 विद्यार्थियों ने CMA Iintermediate पास किया है। जयपुर चैप्टर से CMA फाइनल में 26.12% तथा CMA Intermediate में 49.62% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। जयपुर चैप्टर द्वारा झालाना डूंगरी स्थित चैप्टर परिसर में रैंक होल्डर्स के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वाइस चेयरमैन CMA हरेन्द्र कुमार पारीक, सचिव CMA पूर्णिमा गोयल, कोषाध्यक्ष CMA डॉ. दीपक कुमार खंडेलवाल त...

BDS Legal Services ने कोलकाता में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया

चित्र
By  Qutub Mail,Correspondent,Kolkata. कोलकाता : बौद्धिक संपदा (आईपी), बिजनेस कंप्लायंस एवं रेगुलेटरी एडवाइजरी सेवाओं की कंपनी बीडीएस लीगल सर्विसेज़ ने कोलकाता में अपने नए कार्यालय के उद्घाटन के साथ पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को और सशक्त बनाया। इस अवसर पर कंपनी ने सेक्टर V, साल्ट लेक स्थित अपने नए कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें अपनी योजनाओं का पश्चिम बंगाल एवं पड़ोसी राज्यों के स्टार्टअप्स, एमएसएमई तथा विकसित हो रहे उद्यमों को सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।  सेक्टर V, बिधाननगर, कोलकाता स्थित यह कार्यालय कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोलकाता में 70–80 समर्पित पेशेवरों की टीम के साथ, बीडीएस लीगल सर्विसेज़ का उद्देश्य पूर्वी भारत के व्यवसायों को अधिक तेज़, सुलभ एवं व्यक्तिगत कानूनी, बौद्धिक संपदा तथा नियामकीय परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराना है।  कंपनी के प्रतिनिधियों ने सेक्टर V में परिचालन स्थापित करने के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्वी भारत के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी एवं व्यावसायिक केंद्रों में से एक होने के कारण ...

कोलकाता की सांस्कृतिक पहचान है उसकी त्योहारों की संस्कृति : स्काईस्कैनर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : ग्लोबल ट्रैवल ऐप स्काईस्कैनर ने 'द इंडिया कल्चर ट्रैवल इंडेक्स' रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता की उत्सव संस्कृति यात्रियों के बीच शहर की सबसे प्रमुख सांस्कृतिक पहचान बनकर उभरी है। रिपोर्ट में दुर्गा पूजा और शहर की उत्सव संस्कृति को कोलकाता की सांस्कृतिक पहचान का सबसे मजबूत प्रतीक बताया गया, जिसे 69% यात्रियों ने चुना। इसके बाद बंगाली व्यंजन और मिठाइयां (53%) तथा दक्षिणेश्वर, कालीघाट और बेलूर मठ जैसे धार्मिक स्थल (52%) प्रमुख आकर्षण के रूप में सामने आए। आज के यात्री पारंपरिक दर्शनीय स्थलों से आगे बढ़कर ऐसे गहन और प्रामाणिक अनुभवों की तलाश में हैं, जो उन्हें किसी गंतव्य के त्योहारों, परंपराओं, स्थानीय व्यंजनों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय समुदायों से गहराई से जोड़ते हैं। नील घोष, ट्रैवल ट्रेंड्स एवं डेस्टिनेशन एक्सपर्ट, स्काईस्कैनर इंडिया, ने कहा, "कोलकाता के यात्रियों के लिए संस्कृति अब केवल किसी गंतव्य का एक पहलू नहीं रह गई है, बल्कि यात्रा की सबसे बड़ी प्रेरणा बनती जा रही है। कोलकाता हमेशा से ऐसा शहर रहा है, जहाँ उत्सव, इतिहास और परंपराएं रोज़...

भारत आ रहा है किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे स्टोर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड ‘स्किम्स’ भारत में कदम रखने जा रहा है। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने स्किम्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। रिलायंस ब्रांड्स देश में इसके स्टोर और डिजिटल कारोबार का संचालन करेगी। किम कार्दशियन और जेंस ग्रेड ने 2019 में स्किम्स की शुरुआत की थी। यह ब्रांड महिलाओं के अंडरवियर, शेपवियर और आरामदायक परिधानों के लिए जाना जाता है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर, ईशा अंबानी ने कहा, “स्किम्स ने शेप, कंफर्ट और इनक्लूसिविटी के बारे में दुनिया की सोच बदल दी है। यह सीधे तौर पर भारतीय ग्राहकों की नई पीढ़ी से जुड़ता है, जो ऐसा फ़ैशन चाहते हैं जो उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो और खास तौर पर उनके लिए बना हो। स्किम्स की सह-संस्थापक और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर किम कार्दशियन ने कहा कि ब्रांड इस सोच पर बनाया गया है कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में सहज और आत्मविश्वासी महसूस करे। उन्होंने भारतीय ग्राहकों से मिले उत्साह पर खुशी जताई। भारत में स्किम्स का विस्तार चरणबद्ध तरी...

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद अपने समर्पित ईपीसीएच पवेलियन के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी एवं होरेका क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप हस्तनिर्मित उत्पादों की एक विशिष्ट श्रृंखला का प्रदर्शन इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (आईएच्ई 2026) के 9वें संस्करण में कर रही है । इस प्रदर्शनी का आयोजन 5 से 8 अगस्त तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। ईपीसीएच पवेलियन का उद्घाटन ईपीसीएच के डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष; ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार तथा राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रमुख सदस्य निर्यातक, भाग लेने वाले कारीगर एवं आतिथ्य उद्योग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच ने कहा “हॉस्पिटैलिटी उद्योग भारतीय हस्तशिल्प निर्माताओं, निर्यातकों एवं कारीगरों के लिए व्यापक संभावनाएँ प्रदान करता है, क्योंकि होटल, रिसॉर्ट एवं रेस्तरां अपने अतिथियों को अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार विशिष्ट, सतत एवं डिजाइन-आधारित उत्प...

जयपुर में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा छठा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आज के पर्यटक केवल पर्यटन स्थलों का भ्रमण नहीं, बल्कि यादगार और गहन अनुभवों की तलाश करते हैं। ऐसे में राजस्थान को निजी क्षेत्र के हितधारकों के साथ मजबूत सहयोग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले और इमर्सिव पर्यटन अनुभव विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, मजबूत कनेक्टिविटी और वन्यजीव, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले प्रचार अभियानों के साथ राज्य पर्यटन को आर्थिक विकास के प्रमुख माध्यम के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। साथ ही, पर्यटकों को प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ-साथ कम प्रसिद्ध और नए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। यह बात पर्यटन सचिव, राजस्थान सरकार, शुचि त्यागी ने जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आयोजित राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) के छठे संस्करण और प्रथम मारवाड़ ट्रैवल मार्ट, जोधपुर के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत है, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, आजीविका और नए व्यवसाय के ...