भारत आ रहा है किम कार्दशियन का ब्रांड ‘स्किम्स’, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे स्टोर

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड ‘स्किम्स’ भारत में कदम रखने जा रहा है। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने स्किम्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत भारत में ब्रांड के पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले जाएंगे। रिलायंस ब्रांड्स देश में इसके स्टोर और डिजिटल कारोबार का संचालन करेगी। किम कार्दशियन और जेंस ग्रेड ने 2019 में स्किम्स की शुरुआत की थी। यह ब्रांड महिलाओं के अंडरवियर, शेपवियर और आरामदायक परिधानों के लिए जाना जाता है।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की डायरेक्टर, ईशा अंबानी ने कहा, “स्किम्स ने शेप, कंफर्ट और इनक्लूसिविटी के बारे में दुनिया की सोच बदल दी है। यह सीधे तौर पर भारतीय ग्राहकों की नई पीढ़ी से जुड़ता है, जो ऐसा फ़ैशन चाहते हैं जो उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो और खास तौर पर उनके लिए बना हो।
स्किम्स की सह-संस्थापक और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर किम कार्दशियन ने कहा कि ब्रांड इस सोच पर बनाया गया है कि हर व्यक्ति अपने कपड़ों में सहज और आत्मविश्वासी महसूस करे। उन्होंने भारतीय ग्राहकों से मिले उत्साह पर खुशी जताई। भारत में स्किम्स का विस्तार चरणबद्ध तरीके से होगा। दिल्ली और मुंबई से शुरुआत के बाद इसके स्टोर और डिजिटल मौजूदगी दूसरे शहरों तक बढ़ाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन