BDS Legal Services ने कोलकाता में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया
कोलकाता : बौद्धिक संपदा (आईपी), बिजनेस कंप्लायंस एवं रेगुलेटरी एडवाइजरी सेवाओं की कंपनी बीडीएस लीगल सर्विसेज़ ने कोलकाता में अपने नए कार्यालय के उद्घाटन के साथ पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को और सशक्त बनाया। इस अवसर पर कंपनी ने सेक्टर V, साल्ट लेक स्थित अपने नए कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें अपनी योजनाओं का पश्चिम बंगाल एवं पड़ोसी राज्यों के स्टार्टअप्स, एमएसएमई तथा विकसित हो रहे उद्यमों को सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सेक्टर V, बिधाननगर, कोलकाता स्थित यह कार्यालय कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोलकाता में 70–80 समर्पित पेशेवरों की टीम के साथ, बीडीएस लीगल सर्विसेज़ का उद्देश्य पूर्वी भारत के व्यवसायों को अधिक तेज़, सुलभ एवं व्यक्तिगत कानूनी, बौद्धिक संपदा तथा नियामकीय परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराना है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने सेक्टर V में परिचालन स्थापित करने के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्वी भारत के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी एवं व्यावसायिक केंद्रों में से एक होने के कारण यह क्षेत्र हजारों आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स, बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा उभरते उद्यमों का केंद्र है। यह उन व्यवसायों के लिए एक आदर्श पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है, जिन्हें विशेषज्ञ कानूनी एवं अनुपालन सेवाओं की आवश्यकता है।इस अवसर पर तुषार शिंदे, प्रोजेक्ट हेड, बीडीएस लीगल सर्विसेज़ ने कहा, “कोलकाता कार्यालय का उद्घाटन हमारी रणनीति का एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्वी भारत में उद्यमिता तेज़ी से विकसित हो रही है और हम प्रत्येक चरण में व्यवसायों के विश्वसनीय कानूनी साझेदार बनना चाहते हैं। स्थानीय स्तर पर मजबूत टीम और विशेषज्ञता के साथ हम स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई को उनकी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा, नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करने तथा टिकाऊ व्यवसाय विकसित करने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बीडीएस लीगल सर्विसेज़ ने वर्तमान प्रतिस्पर्धी कारोबारी परिवेश में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डाला। कंपनी ने बताया कि ट्रेडमार्क, कॉपीराइट एवं पेटेंट आज रणनीतिक व्यावसायिक संपत्तियाँ बन चुके हैं, जो संस्थानों को अपने ब्रांड पर विशेष स्वामित्व सुरक्षित करने, उल्लंघन से संरक्षण प्राप्त करने, बाज़ार में विश्वसनीयता बढ़ाने, उद्यम के मूल्य में वृद्धि करने तथा लाइसेंसिंग एवं फ्रेंचाइज़िंग के माध्यम से विस्तार करने में सहायता करते हैं।
कंपनी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 21.75 लाख से अधिक पंजीकृत एमएसएमई तथा 5,200 से अधिक डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं, जिससे कानूनी, अनुपालन एवं बौद्धिक संपदा परामर्श सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। अपने कोलकाता कार्यालय के माध्यम से बीडीएस लीगल सर्विसेज़ ट्रेडमार्क, कॉपीराइट एवं पेटेंट पंजीकरण, कंपनी इन्कॉरपोरेशन, जीएसटी पंजीकरण, आईएसओ प्रमाणन, एफएसएसएआई लाइसेंसिंग, इम्पोर्ट एक्सपोर्ट कोड (आईईसी), स्टार्टअप इंडिया पंजीकरण तथा निरंतर बिजनेस कंप्लायंस सहित एंड-टू-एंड सेवाएँ प्रदान करेगी।
बीडीएस लीगल सर्विसेज़, बीडीएस सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है, जिसकी स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी और जिसके परिचालन मुंबई, लंदन एवं एम्स्टर्डम में हैं। जहाँ बीडीएस सर्विसेज़ बी2बी डेटाबेस मैनेजमेंट, डेटा सॉल्यूशंस एवं डिजिटल मार्केटिंग में विशेषज्ञता रखती है, वहीं बीडीएस लीगल सर्विसेज़ कानूनी, नियामकीय एवं बौद्धिक संपदा समाधान प्रदान करती है, जिससे व्यवसायों को एक ही मंच पर व्यापक व्यावसायिक सहयोग प्राप्त होता है।
भारतभर में 23,000 से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान कर चुकी कंपनी रणनीतिक विस्तार, प्रौद्योगिकी-संचालित सेवाओं एवं ग्राहक-केंद्रित कानूनी समाधानों के माध्यम से अपने राष्ट्रीय नेटवर्क को निरंतर मजबूत कर रही है। कोलकाता कार्यालय से पूर्वी भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप एवं एमएसएमई इकोसिस्टम को महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।

.jpeg)

टिप्पणियाँ