संदेश

मधु विहार के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर : सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सभी सातों ब्लॉकों में सीवर के गंदे पानी के रिसाव और ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय निवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई स्थानों पर सीवर का पानी सड़कों और घरों तक पहुंच रहा है, जिसके कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल बोर्ड द्वारा स्थापित सीवर व्यवस्था में तकनीकी खामियों और उचित रखरखाव के अभाव के कारण आए दिन सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है। कई घरों के बाथरूम और अन्य हिस्सों में आज भी सीवर का गंदा पानी जमा है, जिससे लोगों के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया है तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।  राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि मधु विहार में सीवर की समस्या को लेकर पिछले कई वर्षों से संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। सोलंकी ने बताया कि बी-ब्लॉक की स्थिति विशेष रूप से ...

स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा” एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : शिक्षा,सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा अभियान एनजीओ द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना तथा प्लास्टिक के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान सीतापुरी के समाजसेवी रिजवान मंडल एवं गौरव अल्सा इंटरनेशनल के सहयोग से बच्चों को जूट के बैग वितरित किए गए। वहीं वाटी ग्लोबल कंपनी के सीएसआर कोष के सहयोग से लगभग 150 बच्चों को छह माह की नोटबुक एवं पेन वितरित किए गए, जिससे बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने में सहायता मिल सके। कार्यक्रम में “प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें” अभियान के अंतर्गत लगभग 200 जूट के बैग वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल जूट के बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस सामाजिक कार्यक्रम से लगभग 200 परिवार लाभान्वित हुए। आयोजन के दौरा...

तीज हमारी संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है : अभिनव थापर

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में मातृशक्ति द्वारा हरतालिका तीज के पावन अवसर पर “तीज उत्सव समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मातृशक्ति के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ समाज में नारी शक्ति के सम्मान और उनकी भूमिका को और मजबूत करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। कार्यक्रम में सुनेना शर्मा, सीमा सहगल, उषा बिरला, गीता चक्रवर्ती, निशी हांडा, मीना ओबरॉय, मीना राणा, कुसुम, सुमन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।

किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  हिसार। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने हरियाणा के हिसार में शांतिपूर्ण आंदोलनरत किसानों से बातचीत करने की बजाय हांसी के पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बर लाठी चार्ज कर किसान नेता सुरेश कोथ, शमशेर नंबरदार, सुमित दलाल, श्रद्धानंद सहित 40 किसानों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही को किसान विरोधी बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। डॉ सुनीलम ने कहा कि 4 अगस्त को हिसार के सूर्य नगर में एक डेयरी चलाने वाले छोटे किसान जीवन कुंडू की भाजपा के एक गुंडे ने हत्या कर दी थी। वह किसान सुबह साढ़े चार बजे रेहड़ी पर गोबर लाद रहा था, तभी 10–15 गुंडों ने उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। जिसे लेकर इलाके में जबरदस्त आक्रोश भड़़का और लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इलाके के लोग आंदोलनरत हैं। प्रशासन उन गुंडों को गिरफ्तार नहीं कर रहा है। इसके उलट हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। किसानों द्वारा अभी तक 13 दिन होने के बाद भी लाश की अंत्येष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने निर्ममता पूर्वक जीवन कुंडू के पित...

त्रिपोलिया गेट से निकली तीज माता की शाही सवारी,पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने की आरती

चित्र
०  आशा पटेल ०  जयपुर। तीज के लोकगीतों और जयकारों के बीच जयपुर में तीज माता की शाही सवारी ने नगर भ्रमण किया। सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी में पूर्व राजपरिवार की महिला सदस्यों ने तीज माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीज माता की पालकी शाही लवाजमे के साथ त्रिपोलिया गेट पहुंची, जहां जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने तीज माता की आरती की। तीज माता की सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई तो त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक जयपुर की ऐतिहासिक गलियां लोकगीतों, वाद्ययंत्रों और जयकारों से गूंज उठीं। छोटी चौपड़ पर तीज माता की सवारी की महाआरती राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी और जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा द्वारा की गयी. राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) के डिजिटल माध्यम से उत्तर अमेरिका में बसे प्रवासी राजस्थानियों तक भी शाही सवारी का लाइव प्रसारण पहुंचा। जयपुर में भी 13 प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए लोगों ने सवारी के लाइव दर्शन किए। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, तीज माता की शाही सवारी जयपुर की जीव...

इंडियन बैंक ने 120वें स्थापना दिवस पर कर्मचारी सहभागिता एवं सामुदायिक पहलों का आयोजन किया

चित्र
० आशा पटेल ०  Chennai : इंडियन बैंक ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और बैंक के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर कर्मचारी सहभागिता एवं सामुदायिक पहलों का आयोजन किया। इन पहलों के माध्यम से बैंक ने राष्ट्र निर्माण, वित्तीय समावेशन और समावेशी विकास के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया। इंडियन बैंक के राजाजी सालै स्थित पंजीकृत प्रधान कार्यालय और रॉयपेट्टा, चेन्नई स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिनोद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर बिनोद कुमार ने भारत की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के साहस एवं बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिनोद कुमार ने कहा, “120 वर्षों से इंडियन बैंक भारत की आर्थिक और सामाजिक विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के साथ अपने स्थापना दिवस का उत्सव मनाते हुए, हम वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने, समुदायों को सशक्त करने और एक मजबूत, अधिक समावेशी एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा में सार्थक योगदान देने की अपनी प्रतिबद्...

उद्योग भवन में एसीएस शिखर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिक हुए सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मुख्यालय (उद्योग भवन) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश ओला, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कार्मिकों में रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक संजय झा, निजी सचिव महेन्द्र कुमार जैन, अनुभाग अधिकारी आशीष शर्मा एवं पम्प ड्राइवर-द्वितीय राजेश कुमार,  उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त हिमांशु जोशी एवं कनिष्ठ सहायक ठाकुरसी मीणा, आरएसएमएम के प्रबंधक (एफएनए) मुकेश कुमार एवं निजी सहायक (एस) उमेश पालीवाल, राजसीको की वरिष्ठ सहायक श्रीमती ललिता व्यास तथा राजस्थान वित्त निगम की उप महाप्रबंधक श्रीमती अल्का सालुजा एवं प्रबंधक सलिल अम्बर मिंज शामिल हैं सम्मानित कार्मिक * संजय झा, वरिष्ठ...