उद्योग भवन में एसीएस शिखर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिक हुए सम्मानित
० आशा पटेल ०
जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मुख्यालय (उद्योग भवन) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश ओला, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कार्मिकों में रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक संजय झा, निजी सचिव महेन्द्र कुमार जैन, अनुभाग अधिकारी आशीष शर्मा एवं पम्प ड्राइवर-द्वितीय राजेश कुमार,
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त हिमांशु जोशी एवं कनिष्ठ सहायक ठाकुरसी मीणा, आरएसएमएम के प्रबंधक (एफएनए) मुकेश कुमार एवं निजी सहायक (एस) उमेश पालीवाल, राजसीको की वरिष्ठ सहायक श्रीमती ललिता व्यास तथा राजस्थान वित्त निगम की उप महाप्रबंधक श्रीमती अल्का सालुजा एवं प्रबंधक सलिल अम्बर मिंज शामिल हैं
सम्मानित कार्मिक * संजय झा, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक, रीको * महेन्द्र कुमार जैन, निजी सचिव, रीको * आशीष शर्मा, अनुभाग अधिकारी, रीको * राजेश कुमार, पम्प ड्राइवर-द्वितीय, रीको * हिमांशु जोशी, सहायक आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग * ठाकुरसी मीणा, कनिष्ठ सहायक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग * मुकेश कुमार, प्रबंधक (एफएनए), आरएसएमएम * उमेश पालीवाल, निजी सहायक (एस), आरएसएमएम * श्रीमती ललिता व्यास, वरिष्ठ सहायक, राजसीको * श्रीमती अल्का सालुजा, उप महाप्रबंधक, राजस्थान वित्त निगम * सलिल अम्बर मिंज, प्रबंधक, राजस्थान वित्त निगम
टिप्पणियाँ