तीज हमारी संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है : अभिनव थापर

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में मातृशक्ति द्वारा हरतालिका तीज के पावन अवसर पर “तीज उत्सव समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मातृशक्ति के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ समाज में नारी शक्ति के सम्मान और उनकी भूमिका को और मजबूत करते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। कार्यक्रम में सुनेना शर्मा, सीमा सहगल, उषा बिरला, गीता चक्रवर्ती, निशी हांडा, मीना ओबरॉय, मीना राणा, कुसुम, सुमन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार