संदेश

अगस्त 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

16वें महाकौथिग-2026 की कार्यकारिणी का गठन : इंदिरा चौधरी महाकौथिग-2026 की अध्यक्ष चुनी गईं

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल 16वें महाकौथिग-2026 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इस बार महाकौथिग में माँ सुरकंडा देवी के स्वरूप को मंच पर सुशोभित किया जाएगा। आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से महाकौथिग-2026 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित बनाने का संकल्प लिया। बैठक में इंदिरा चौधरी को महाकौथिग-2026 का अध्यक्ष चुना गया, जबकि आदित्य घिल्डियाल को चेयरमैन और हरीश असवाल को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य संयोजक के रूप में राजेंद्र चौहान, संयोजिका कल्पना चौहान, उपाध्यक्ष केशव जोशी, महासचिव लक्ष्मण रावत, कोषाध्यक्ष सुबोध थपलियाल, सांस्कृतिक सचिव सीमा पंवार,  सह सांस्कृतिक सचिव शीला पंत प्रशासनिक सचिव राजेंद्र रावत, प्रमुख व्यवस्थापक आई.पी. उनियाल, वरिष्ठ व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ सलाहकार जगत सिंह रावत, संरक्षक नरेंद्र सिंह, स्टॉल प्रभारी सुषमा जोशी, डायरेक्टर ...

ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में- 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

चित्र
०  संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों से शांतिवन परिसर गूंज उठा। सिक्योरिटी गार्ड ने मार्च पास्ट कर परेड की सलामी दी। महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया। महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी, उल्लास का दिन है। हमारे देश के लाखों वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कीमत चुकाकर यह आजादी पाई है। उनके बलिदान और शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता है। अनेकता में एकता हमारे देश की शान है। भारत ही वह महान देश है जिसने पूरे विश्व को शांति और वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। हम सभी को मिलकर अपने प्यारे भारत देश को स्वर्णिम भारत बनाना है। अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति अध्यात्म और योग को आज पूरी दुनिया अपना रही है। आज भारत का गौरव पूरे विश्व में फैल रहा है। एक-एक नागरिक अपने जीवन को श्रेष्ठ, महान...

वनतारा के सहयोग से बन्नी में 20 काले हिरणों को घास के मैदानों में छोड़ा गया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर/कच्छ : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुजरात वन विभाग ने ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (GZRRC), वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी इलाके में 20 काले हिरणों को घास के मैदानों यानि उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा। यह कदम क्षेत्र में स्थानीय वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने और बन्नी के प्राकृतिक पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन 20 काले हिरणों में 5 नर और 15 मादा हैं। इन्हें जामनगर स्थित वनतारा से बन्नी लाया गया। गुजरात के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) से जरूरी मंजूरी के बाद यह स्थानांतरण किया गया। इससे पहले सभी हिरणों की स्वास्थ्य जांच सहित क्वारंटीन और सुरक्षित परिवहन समेत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ 20 काले हिरणों को बन्नी में छोड़ना नहीं है। इसके जरिए इलाके में स्थानीय शाकाहारी जानवरों की संख्या बढ़ाने और प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। काले हिरणों की संख्या बढ़ने से दूसरे वन्यजीवों के लिए भी प्राकृतिक भोजन और र...

पश्चिमी दिल्ली के जे.डी.पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्र
० शादाब सैफ़ी ०  नई दिल्ली : दुर्गा पार्क, गली नंबर-1, नसीरपुर, द्वारका सेक्टर-1ए स्थित जे. डी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को तिरंगे से आकर्षक ढंग से सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल भावना हसीजा ने राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए देश के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट एवं दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की विधानसभा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी के पूर्व सदस्य इरफ़ान राही ने बच्चों को देशप्रेम, एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।  उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश और समाज के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान अवश्य देना चाहिए। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “शिक्षा के पेड़ की जड़ कड़वी होती है, लेकिन उसके फल हम...

पश्चिमी दिल्ली के डीडीए पॉकेट-8 नसीरपुर में धूमधाम से मनाया गया आज़ादी का जश्न

चित्र
० शादाब सैफ़ी ०  नयी दिल्ली : डीडीए पॉकेट नंबर-8, नसीरपुर, द्वारका सेक्टर-1ए में देश के 80वें यौमे आज़ादी के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैफ़ी उर्दू सेंटर के चेयरमैन एवं हिन्दी-उर्दू के कवि-पत्रकार इरफ़ान राही सैदपुरी सैफ़ी, डीडीए पॉकेट नंबर-8 आरडब्ल्यूए के प्रधान रियाज़ अंसारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार विक्रमादित्य सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण में सैकड़ों स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार विक्रमादित्य सिंह ने देशप्रेम, एकता, भाईचारे और हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए इरफ़ान राही और रियाज़ अंसारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये दोनों लोग अपनी कॉलोनी में पूरे हिन्दुस्तान की खूबसूरत तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों हमेशा बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की समान रूप से सेवा करते हैं और समाज में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। समाजसेवा के लिए हिन्दू मुस्लिम सर्वधर्म एकता मंच की ओर विक्...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जयपुर में ध्वजारोहण समारोह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा संचालित जनोपयोगी भवन, जनता कॉलोनी में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का पावन दिन है। मंगोड़ीवाला ने कहा कि जयपुर का रत्न एवं आभूषण व्यवसाय आज विश्वभर में भारतीय हुनर, कला, कारीगरी और उद्यमिता का परचम लहरा रहा है। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी सदैव प्राथमिकता देती रही है। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक उत्थ...

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कर्ष योग मिशन ने लिया स्वस्थ एवं संस्कारवान भारत का संकल्प

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष योग मिशन एवं उत्कर्ष योग समिति की ओर से देहरादून मुख्यालय सहित देश के विभिन्न केंद्रों पर ध्वजारोहण एवं प्रभात फेरी का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उत्कर्ष साधकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। डॉ. सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन में उत्कर्ष योग मिशन पिछले लगभग 19 वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार एवं व्यवहार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। मिशन के विभिन्न केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन योग एवं विभिन्न शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक तथा आत्मिक क्रियाओं के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ध्वजारोहण किया और प्रभात फेरी में भाग लिया। वहीं उत्कर्ष योग मिशन के   दिल्ली स्थित त्रिकोणा पार्क म...

मधु विहार के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर : सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सभी सातों ब्लॉकों में सीवर के गंदे पानी के रिसाव और ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय निवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई स्थानों पर सीवर का पानी सड़कों और घरों तक पहुंच रहा है, जिसके कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल बोर्ड द्वारा स्थापित सीवर व्यवस्था में तकनीकी खामियों और उचित रखरखाव के अभाव के कारण आए दिन सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी रहती है। कई घरों के बाथरूम और अन्य हिस्सों में आज भी सीवर का गंदा पानी जमा है, जिससे लोगों के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया है तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।  राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि मधु विहार में सीवर की समस्या को लेकर पिछले कई वर्षों से संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। सोलंकी ने बताया कि बी-ब्लॉक की स्थिति विशेष रूप से ...

स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा” एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : शिक्षा,सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा अभियान एनजीओ द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना तथा प्लास्टिक के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान सीतापुरी के समाजसेवी रिजवान मंडल एवं गौरव अल्सा इंटरनेशनल के सहयोग से बच्चों को जूट के बैग वितरित किए गए। वहीं वाटी ग्लोबल कंपनी के सीएसआर कोष के सहयोग से लगभग 150 बच्चों को छह माह की नोटबुक एवं पेन वितरित किए गए, जिससे बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने में सहायता मिल सके। कार्यक्रम में “प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें” अभियान के अंतर्गत लगभग 200 जूट के बैग वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल जूट के बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस सामाजिक कार्यक्रम से लगभग 200 परिवार लाभान्वित हुए। आयोजन के दौरा...

तीज हमारी संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है : अभिनव थापर

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में मातृशक्ति द्वारा हरतालिका तीज के पावन अवसर पर “तीज उत्सव समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मातृशक्ति के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ समाज में नारी शक्ति के सम्मान और उनकी भूमिका को और मजबूत करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। कार्यक्रम में सुनेना शर्मा, सीमा सहगल, उषा बिरला, गीता चक्रवर्ती, निशी हांडा, मीना ओबरॉय, मीना राणा, कुसुम, सुमन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।