स्वतंत्रता दिवस पर “हर घर तिरंगा” एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : शिक्षा,सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षा अभियान एनजीओ द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना तथा प्लास्टिक के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान सीतापुरी के समाजसेवी रिजवान मंडल एवं गौरव अल्सा इंटरनेशनल के सहयोग से बच्चों को जूट के बैग वितरित किए गए। वहीं वाटी ग्लोबल कंपनी के सीएसआर कोष के सहयोग से लगभग 150 बच्चों को छह माह की नोटबुक एवं पेन वितरित किए गए, जिससे बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में “प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें” अभियान के अंतर्गत लगभग 200 जूट के बैग वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल जूट के बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस सामाजिक कार्यक्रम से लगभग 200 परिवार लाभान्वित हुए। आयोजन के दौरान देशभक्ति, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा अभियान एनजीओ के स्वयंसेवक अभिनव वर्मा, फाजिया एवं अन्य स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने बच्चों एवं परिवारों के बीच शिक्षा सामग्री और जूट के बैग वितरित करने के साथ जागरूकता गतिविधियों एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शिक्षा अभियान एनजीओ ने कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति जिम्मेदारी, एकता, भाईचारे और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। संस्था का प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों को सामाजिक सेवा एवं जन-जागरूकता से जोड़कर अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जाए।
कार्यक्रम में शिक्षा अभियान एनजीओ ने भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार