संदेश

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में आयोजित हेल्थएक्सचेंज 2026 हेल्थकेयर इनोवेशन, पॉलिसी संवाद और सहयोग का एक सशक्त मंच बनकर उभरा। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक स्टार्टअप्स और 50 से ज्यादा स्टेकहोल्डर्स  जिनमें हॉस्पिटल लीडर्स, कॉर्पोरेट, सरकारी अधिकारी और सीएसआर प्रतिनिधि शामिल थे ने भाग लेकर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की दिशा में एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया। कार्यक्रम की शुरुआत आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट और आईआईएचएमआर फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. पी. आर. सोडानी के संबोधन से हुई, जो पब्लिक हेल्थ और हेल्थकेयर मैनेजमेंट के एक प्रतिष्ठित अकादमिक और नीति विशेषज्ञ हैं। उन्होंने वास्तविक स्वास्थ्य चुनौतियों के साथ इनोवेशन को जोड़कर टिकाऊ और प्रभावी समाधान विकसित करने पर जोर दिया। फर्स्ट सेशन “राजस्थान का हेल्थकेयर परिदृश्य: अगले बड़े अवसर की संभावनाएं” विषय पर केंद्रित था, जिसमें डॉ. अमित यादव, एमडी, एनएचएम राजस्थान, डॉ. मोना दुग्गल, निदेशक, आईसीएमआर-एनआईआरडीएचडीएस, और डॉ. डी.के. शर्मा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डॉ. आर.पी. सेंटर, एम्स दिल्ली शामिल रहे...

"भूतेर राजा दिल बोर" ने सेक्टर V में ओमेगा बिल्डिंग में अपनी नई ब्रांच खोली

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : साल्ट लेक में पॉपुलर रेस्टोरेंट ‘भूतेर राजा दिल बोर’, जो अपने मज़ेदार खाने के एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है ने सेक्टर V में ओमेगा बिल्डिंग में अपनी नई ब्रांच खोली यह रेस्टोरेंट लॉन्च नहीं बल्कि  एक पूरा एक्सपीरियंस है। भूतेर राजा दिल बोर सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं बल्कि यह एक ऐसी जगह है जहाँ कहानियाँ, क्रिएटिविटी और खाना सब एक ही जगह पर मिलते हैं। बंगाली कल्चर, कल्पना और शानदार मेल से प्रेरित, यह ब्रांड उन लोगों के बीच पसंदीदा बन गया है जो आम चीज़ों से कुछ अलग पसंद करते हैं। इस नई ब्रांच के साथ, वे कोलकाता के सबसे बिज़ी इलाकों में से एक में अनोखे एक्सपीरियंस का एक बड़ा और बेहतर वर्ज़न लाए हैं। सेक्टर V में यह ब्रांच इस तरह से डिज़ाइन की गई है कि विज़िटर्स को लगता है कि वे बिल्कुल अलग दुनिया में आ गए हैं। इसका इंटीरियर मज़ेदार और रहस्यमयी चीज़ों से भरा है; हर कोने में यूनिक डिज़ाइन, क्रिएटिव लाइटिंग और आकर्षक डिटेल्स हैं। यहाँ आप सिर्फ़ बैठकर खाना नहीं खाते आप एक्सप्लोर भी करेंगे, तस्वीरें भी लेंगे और पूरे वाइब का मज़ा भी लेंगे। इस नई ब्रांच का सब...

महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन में जयपुर के धावको की भागीदारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड (एमएलडीएल) और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (आरआईआईसीओ) के संयुक्त उद्यम, महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर लिमिटेड ('एमडब्ल्यूसी जयपुर') ने महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जयपुर हाफ मैराथन का आयोजन किया। हाल ही में आयोजित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी चेन्नई मैराथन की अगली कड़ी के रूप में, इस कार्यक्रम ने जयपुर के फिटनेस शौकीनों, शौकिया धावकों (रनर) और अनुभवी एथलीटों के बढ़ते समुदाय को इकट्ठा होने का अवसर प्रदान किया। इस मैराथन में सभी आयु वर्ग और क्षमताओं वाले 3000 से अधिक रनर ने भाग लिया। मैराथन को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उन्होंने धावकों का उत्साह बढ़ाया और युवाओं के लिए स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर ज़ोर दिया। एमडब्ल्यूसी जयपुर के परिसर में पौधा भी लगाया गया, जहां मुख्यमंत्री ने व्यवसायों के लिए स्थायी माहौल बनाने और उसे बनाए रखने के प्रति एमडब्ल्यूसी जयपुर की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मैराथन दौड़ में कई श्रेणियां शामिल थीं, जिनमें हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़, 5 किमी दौड़, 3 किमी दौड़ और 1 किम...

भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा और विश्व शांति का दिया संदेश

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सीकर में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक रहे। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से महावीर स्वामी मंदिर से अहिंसा सर्किल तक प्रभात फेरी आयोजित की गई। इसके बाद दिगंबर जैन विद्यालय समिति की ओर से शहर में शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो बजाज रोड, अहिंसा सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार, पुरानी कोतवाली रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड और वर्धमान स्कूल का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एक झांकी में वर्तमान वैश्विक संकट और इजरायल-अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी प्रकाश डालते हुए विश्व शांति और मैत्री का संदेश दिया गया। अन्य झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के "जियो और जीने दो" और अहिंसा परमो धर्म के आदर्शों को आमजन तक पहुँचाया गया। गौतम दक ने कहा कि भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा की राह दिखाई। भगवान महावीर ने प्रेम, दया और करूणा के जिस मार्ग का संदेश दिया, उस पर ...

युद्ध आज की जरूरत नहीं,भगवान महावीर के अहिंसा के मार्ग से सब संभव-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएसआईआर मुख्यालय, अनुसंधान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “लिग्नोसेल्युलोसिक बायोमास से बायो-बिटुमेन – फार्म रेजिड्यू टू रोड्स” विषयक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम में कहा कि पराली से बायो-बिटुमेन बनाकर सड़क निर्माण तक का यह सफ़र सचमुच ऐतिहासिक, शानदार और भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम है। उन्होंने इसे किसानों की आय बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी प्रौद्योगिकी– इन चारों लक्ष्यों को एक साथ साधने वाली पहल बताया और वैज्ञानिकों की पूरी टीम को हृदय से बधाई दी, वहीं उन्होंने कुछ देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौर में भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा के सिद्धांत से दुनिया में शांति का संदेशभी दिया। समारोह में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और वैज्ञानिक एवं किसान भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महावीर जयंती के अवसर पर कहा कि जो अपने आप को जीत ले वही महावीर है, जो इंद्रियों पर विजय प्राप्त करे वही जितेन्द्र और जो जितेन्द्...

प्रशांत सिन्हा "जल योद्धा " सम्मान से सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  बंगलुरू। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पर्यावरणविद् एवं लेखक डॉ. प्रशान्त सिन्हा को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग में जल योद्धा सम्मान 2025 से नवाजा गया। यह सम्मान सरकरीटेल डाट काम द्वारा आयोजित किया गया था, जबकि आर्ट ऑफ लिविंग, बेंगलुरु ने इसकी मेजबानी की। कार्यक्रम में नीति आयोग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा महाराष्ट्र सरकार (साझेदार राज्य) का सहयोग प्राप्त हुआ। ज्ञान साझेदार के रूप में एसोचैम, आईआईटी रुड़की और व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन ने योगदान दिया, जबकि इज़राइल और फिनलैंड जैसे देश इसके साझेदार थे। 'जल योद्धा सम्मान' एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो भारत भर में जल संरक्षण, सतत जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को दिया जाता है। यह सम्मान पारंपरिक एवं नवीन प्रथाओं को मान्यता देकर जल संसाधनों के संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन को ...

Dairy Tech Himalayan, Pune ने सीजन–10 का खिताब अपने नाम किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  उत्तराखंड : बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 का फाइनल मुकाबला रायगढ़ भवन, CIDCO क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल में Dairy Tech Himalayan, Pune और Pahadi Avengers के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर Pahadi Avengers के कप्तान दीपक जोशी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Dairy Tech Himalayan ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए और 167 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Pahadi Avengers टीम, विरोधी टीम की सटीक गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के आगे टिक नहीं पाई और 100 रन से कम स्कोर पर सिमट गई। इस जीत के साथ Dairy Tech Himalayan, Pune ने सीजन–10 का खिताब अपने नाम किया। ऋषि बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खेले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Ceat tyre की सुलोचना कपिल द्वारा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हस्ताक्षरित बल्ला दिया गया। बेस्ट बॉलर (गेदबाज) का पुरस्कार प्रीतम...