संदेश

सक्रिय कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर की स्थिति की रिपोर्ट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्राप्त की गई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। प्रदेश में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों के लिये कांग्रेस संगठन द्वारा 200 विधानसभा क्षेत्र में लगाये गये विधानसभा को-ऑर्डिनेटर के साथ चर्चा कर फीडबैक लेने के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर की स्थिति की रिपोर्ट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा प्राप्त की गई।  इसके अतिरिक्त किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाये इस पर व्यापक रणनीतिक चर्चा हुई और आगे 17 व 18 अगस्त को एआईसीसी प्रभारी राजस्थान आयेंगे, उनके साथ समस्त वरिष्ठ नेताओं, सांसद/सांसद प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावों के लिये रणनीति बनाई जायेगी ताकि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में अधिक से अधिक कांग्रेस के बोर्ड बनाये जा सके।

भाजपा द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण के विरोध में राजस्थान कांग्रेस द्वारा मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सम्बोधित किया था उस स्थल पर भाजपा द्वारा पोषित हिन्दू राइट विंग संगठनों द्वारा गंगाजल से तथाकथित शुद्धिकरण का अनुष्ठान करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा विशाल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जायेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त कृत्य इस आधार पर किया गया है कि मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की उपस्थिति से यह स्थल कथित रूप से अपवित्र हो गया था और इसलिए इसका शुद्धिकरण आवश्यक था। यह शर्मनाक और प्रतिगामी कृत्य केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं है बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा तथा सामान्य बंधुत्व, सामाजिक न्याय एवं मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।  भारत के संविधान से संचालित एक लोकतांत्रिक समाज में ऐसी भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मान...

भाजपा का आगामी नगर निकाय पंचायत चुनाव में सूपड़ा साफ हो जायेगा : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०   जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं के सभापतियों की लॉटरी निकाली गई, किन्तु उस लॉटरी में सरकार ने जो ओबीसी तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के आंकड़े दिये हैं अतार्किक और गलत है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि भाजपा संविधान पर चोट कर रही है और आरक्षण को खत्म करना चाहती है, जबकि देश में अनुसूचित जाति/जनजाति और ओबीसी की जितनी आबादी है उसके हिसाब से उनकी भागीदारी एवं हिस्सेदारी होनी चाहिये।  सरकार ने लम्बे समय से अनुसूचित जाति और जनजाति की जनगणना नहीं करवाई, जातिगत जनगणना से भी भाजपा कतरा रही है, क्योंकि उनके मन में बेईमानी है, ये लोग एससी/एसटी और अब ओबीसी के साथ न्याय नहीं करना चाहते और इसकी शुरुआत राजस्थान से की गई है। उक्त विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जिस प्रकार आंकड़े दिये हैं उनमें विसंगति है, पूरे राजस्थान के अन्दर जो ग्रामीण परिवेश की जनसंख्या ओबीसी की बताई गई है उसमें पंचायत समितियां की टोटल...

21 से 25 अगस्त तक ब्रह्माकुमारीज़ देशभर में चलाएगी रक्तदान अभियान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाजसेवा प्रभाग द्वारा देशभर में 21 अगस्त से 25 अगस्त तक विशाल रक्तदान महाअभियान चलाया जाएगा। पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस (25 अगस्त, विश्व बंधुत्व दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित इस महाअभियान में भारत सहित नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत संस्थान के देशभर में स्थित छह हजार से अधिक सेवा केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यालय शांतिवन में हर वर्ष की तरह विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सरकारी व निजी अस्पताल, समाजसेवी संगठन, ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने ओआरसी गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में किया। समाजसेवा प्रभाग द्वारा वर्ष 2025 में भी भारत व नेपाल में रक्तदान अभियान चलाकर रिकॉर्ड 88,378 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। समाजसेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई ने बताया कि यह अभियान सामाजिक एवं शासकीय संस्थाओ...

विश्व हाथी दिवस’ पर वनतारा का हाथी संरक्षण अभियान,देश-विदेश में बढ़ाया दायरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी अपनी विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की। हाथियों की देखभाल, महावतों को प्रशिक्षण, संरक्षण से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए वनतारा भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम कर रहा है। वनतारा में इस समय 260 से अधिक एशियाई हाथियों की देखभाल की जा रही है। वनतारा की इस यात्रा की शुरुआत गौरी से हुई थी, जिसे अनंत अंबानी ने सबसे पहले रेस्क्यू किया था। इसके बाद हाथियों के लिए विशेष देखभाल और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल लगातार आगे बढ़ी है। वनतारा के संस्थापक अनंत अंबानी ने कहा, "हाथियों का मेरे दिल और वनतारा की यात्रा में हमेशा एक विशेष स्थान रहा है। हर हाथी की अपनी एक कहानी है और हर रेस्क्यू हमें उनकी देखभाल की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। गौरी के रेस्क्यू से शुरू हुई यह यात्रा अब हाथियों के कल्याण, उनकी देखभाल करने वाले लोगों के सहयोग, ज्ञान साझा करने और भारत तथा दुनिया भर में संरक्षण के प्रयासों तक पहुंच...

विकास यात्रा में महिलाओं की भागीदारी को केंद्र में रखना जरूरी : Dy CM दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, आज राज्य की महिलाएं शासन, प्रशासन, उद्यमिता, शिक्षा, खेल, रक्षा, कला और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना, राजीविका, लखपति दीदी, इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना और वर्क फ्रॉम होम योजना जैसी पहलों के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को उनके सफर के अलग-अलग चरणों में सहयोग प्रदान कर रही है। हालांकि, महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए एक अनुकूल और मजबूत माहौल तैयार करने में सरकार को उद्योग जगत के सहयोग की आवश्यकता है।  इसके लिए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज़ और इंडियन वुमन नेटवर्क को राज्य सरकार के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करना चाहिए। महिलाओं को मेंटरशिप, वित्तीय सहायता, तकनीक, बाजार तक पहुंच और नेतृत्व के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में उद्योग जगत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बात राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में सीआईआई-आईडब्ल्यूएन राजस्थान एनुअल सेशन एवं 7वें वुमन लीडरशिप समिट 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में कही। इस वर्ष समिट की थीम 'आर्किटेस्ट्स ऑफ विकसित भारत: वुमन ड्...

नाबार्ड ने धूमधाम से मनाया 12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, नाबार्ड राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा “विकसित भारत के लिए ग्रामीण शिल्पकारों का सशक्तिकरण” विषय के साथ 12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. आर. रवि बाबू, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, राजस्थान तथा राम किशोर छीपा, पद्मश्री सम्मानित एवं प्रख्यात बगरू शिल्पकार द्वारा किया गया। डॉ. रवि बाबू ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा यह 1905 के स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का प्रथम आयोजन वर्ष 2015 में चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया था। डॉ. रवि बाबू ने कहा कि नाबार्ड समेकित ग्रामीण विकास के लिए कृषि एवं गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों को प्रोत्साहित कर रहा है। हथकरघा गणना 2019-20 का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देश में लगभग 35 लाख परिवार हथकरघा गतिविधियों से जुड़े हैं तथा राजस्थान में 10,090 बुनकर इस क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आजीविका सृजन...