भाजपा द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण के विरोध में राजस्थान कांग्रेस द्वारा मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर । हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने सम्बोधित किया था उस स्थल पर भाजपा द्वारा पोषित हिन्दू राइट विंग संगठनों द्वारा गंगाजल से तथाकथित शुद्धिकरण का अनुष्ठान करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा विशाल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जायेगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त कृत्य इस आधार पर किया गया है कि मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की उपस्थिति से यह स्थल कथित रूप से अपवित्र हो गया था और इसलिए इसका शुद्धिकरण आवश्यक था। यह शर्मनाक और प्रतिगामी कृत्य केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं है बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा तथा सामान्य बंधुत्व, सामाजिक न्याय एवं मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।

भारत के संविधान से संचालित एक लोकतांत्रिक समाज में ऐसी भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मानसिकता का कोई स्थान नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा आज सायंकाल एक विशाल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च महात्मा गांधी अथवा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा तक समाप्त होगा तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा ऐसे
भेदभाव का विरोध दर्ज करने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के प्रति अपनी अटूट एकजुटता व्यक्त करने हेतु सत्याग्रह आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी और भारत की जनता भेदभाव, छूआछूत अथवा हमारे संविधान द्वारा प्रदत गरिमा एवं समानता को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कदापि स्वीकार नहीं करेगी।
टिप्पणियाँ