सक्रिय कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर की स्थिति की रिपोर्ट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्राप्त की गई
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर। प्रदेश में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों के लिये कांग्रेस संगठन द्वारा 200 विधानसभा क्षेत्र में लगाये गये विधानसभा को-ऑर्डिनेटर के साथ चर्चा कर फीडबैक लेने के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर की स्थिति की रिपोर्ट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा प्राप्त की गई।

इसके अतिरिक्त किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाये इस पर व्यापक रणनीतिक चर्चा हुई और आगे 17 व 18 अगस्त को एआईसीसी प्रभारी राजस्थान आयेंगे, उनके साथ समस्त वरिष्ठ नेताओं, सांसद/सांसद प्रत्याशी, विधायक/विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावों के लिये रणनीति बनाई जायेगी ताकि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में अधिक से अधिक कांग्रेस के बोर्ड बनाये जा सके।
टिप्पणियाँ