अपोलो हॉस्पिटल्स ने हैल्थकेयर ‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हेयर’ लॉन्च किया
० नूरुद्दीन अंसारी ० नई दिल्ली : अपोलो हॉस्पिटल्स ने ‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हेयर’ की शुरुआत की। यह अपनी तरह का पहला अभियान है, जो रविवार सहित हफ्ते के सातों दिन रूटीन और योजनाबद्ध हैल्थकेयर सेवाएं उपलब्ध कराएगा। हालाँकि अपोलो की इमरजेंसी, क्रिटिकल केयर और इनपेशेंट सेवाएं हमेशा से 24/7 उपलब्ध रही हैं। लेकिन इस नई पहल के बाद आउटपेशेंट कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक, प्रिवेंटिव हैल्थ चेक, फौलोअप कंसल्टेशन और पहले से निर्धारित प्रक्रियाएं भी सातों दिन शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों और परिवारों को बिना इंतजार किए तुरंत केयर प्राप्त हो सकेगी। ज्यादातर कामकाजी भारतीयों के लिए समय तुरंत हैल्थकेयर प्राप्त करने में आने वाली सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। काम का व्यस्त शेड्यूल, परिवार की जिम्मेदारियाँ और वीकडे के दायित्व अक्सर लोगों को कंसल्टेशन, टेस्ट और हैल्थ चेकअप को टालने के लिए मजबूर कर देते हैं। अपोलो की हैल्थ ऑफ द नेशन 2026 रिपोर्ट के मुताबिक मोटापा, हाईपरटेंशन, डायबिटीज और मेटाबोलिक विकारों जैसी जीवनशैली की समस्याओं का भार बढ़ रहा है, जिनका असर भारतीयों के सबसे प्रोडक्टिव सालों पर पड़ता है। ...