संदेश

अगस्त 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साहस और बुद्धि के अद्भुत मिसाल थे सुभाष चंद्र बोस : देवेंद्र सिंह

चित्र
० आशा पटेल ०  रीवा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान की 81 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समता सम्पर्क अभियान, नारी चेतना मंच, विंध्यांचल जन आंदोलन, समाजवादी कार्यकर्ता समूह के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक संगोष्ठी सामाजिक चिंतक देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन नारी चेतना मंच की सचिव दुर्गा साकेत ने किया।  देवेंद्र सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वाधीनता संग्राम के सबसे महान और साहसी नायकों में एक थे। उन्होंने आईसीएस परीक्षा में बेहतर अंको से सफलता हासिल की लेकिन साम्राज्यवादी व्यवस्था में बड़ा अधिकारी बनने की जगह उन्होंने अपने आप को देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में तन मन धन से जोड़ा। दो बार कांग्रेस अध्यक्ष बने लेकिन कुछ वैचारिक मतभेद के चलते वर्ष 1939 में कांग्रेस छोड़कर फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी बनाई। "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" नारा देकर युवाओं में जोश भरा। उन्होंने नजरबंदी हालत में ब्रिटिश हुकूमत को चकमा देकर देश के बाहर प्रस्थान किया। जर्मनी और जापान से संपर्क साधा। आजाद हिंद...

‘इग्नाइट द अनसीन’ थीम के साथ टेडएक्स आईआईएचएमआर यू का फोर्थ एडिशन 21 अगस्त को

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर में 21 अगस्त को टेडएक्स आईआईएचएमआर यू (TEDxIIHMR U) के फोर्थ एडिशन का आयोजन किया जाएगा। इस साल कार्यक्रम की थीम “इग्नाइट द अनसीन” है। कार्यक्रम में ऐसे विचारों, अनुभवों और प्रयासों पर चर्चा होगी, जो आमतौर पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा नहीं बन पाते, लेकिन समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्पीकर अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। इनमें डॉ. मल्लिका साराभाई, पद्म भूषण सम्मानित और दर्पणा अकादमी की निदेशक; डॉ. शिबू विजयन, क्योर.एआई में वैश्विक स्वास्थ्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारी; ओम प्रकाश गुर्जर, पाठशाला ट्रस्ट के संस्थापक; गौरी यादवदकर, संगीतकार और संगीतशास्त्री; आर. उदयन लाहिरी, उद्यमी, वन्यजीव संरक्षणकर्ता तथा प्रतीक माधव, एटीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं को-फाउंडर शामिल हैं। कार्यक्रम में अभिषेक मुडगल और उनकी टीम की प्रस्तुति भी होगी। मुडगल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में स्टेज मैनेजर हैं और रंग मस्ताने के फाउंडर हैं। यामिनी अग्रवाल और डॉ. पी.आर. सोडानी ने...

ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा पर अब 103 सरकारी सेवाएं उपलब्ध

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार की ई-मित्र वॉट्सऐप सेवा ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है। 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस' में मुख्यमंत्री शर्मा द्वारा लॉन्च की गई इस सेवा पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं का दायरा 51 से बढ़कर अब 103 हो गया है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के विशिष्ट सचिव एवं आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के ई-मित्र वॉट्सऐप के माध्यम से नागरिकों को 100 से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करते हुए प्लेटफॉर्म पर 103 सेवाएं जोड़ी जा चुकी हैं। साथ ही इस पर अब तक 2.32 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन दर्ज किए जा चुके हैं। ई-मित्र वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म पर राजस्व, गृह, जन आधार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, डिस्कॉम, स्थानीय निकाय, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पुलिस सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं को मुख्य रूप से 'एप्लीकेशन', 'डाउनलोड', 'पेमेंट' और 'स्टेटस चेक' श्रेणियों में विभाजित किया गया है। नागरिक बोनाफाइड प्रमाण-पत्र,...

विद्यार्थियों को करियर की नई राह दिखाएगी पुस्तक ‘The Career Encyclopedia – Volume I’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विद्यार्थियों को विभिन्न उभरते हुए करियर क्षेत्रों की जानकारी, रोचक एवं सहज रूप में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षाविद् एवं करियर मेंटर डॉ. सीए सन्नी कपूर द्वारा लिखित एवं संकलित पुस्तक ‘The Career Encyclopedia – Volume I’ का विमोचन राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन द्वारा किया गया। पुस्तक में विभिन्न करियर क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सुव्यवस्थित और आसानी से समझ आने वाले प्रारूप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि स्कूली विद्यार्थी भी विभिन्न करियर विकल्पों को सहजता से समझ और तलाश सकें।  पुस्तक में कॉमर्स, मैनेजमेंट, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कानून, डिजाइन, सामाजिक विज्ञान, कृषि, एविएशन, स्पेस, मीडिया, खेल, संगीत एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स सहित अनेक क्षेत्रों तथा नए दौर में उभर रहे करियर विकल्पों को शामिल किया गया है। डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को परंपरागत विकल्पों के साथ नए क्षेत्रों और उनमें उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी देना आवश्यक है। डॉ. सीए सन्नी कपूर, निदेशक, मालवीय कॉन्वेंट स्कूल एवं...

सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy Forever, गैलेक्सी Z फोल्ड8 सीरीज

चित्र
० योगेश भट्ट ०  गुरुग्राम :  Galaxy Forever उन युवा ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो आज ही एक प्रीमियम फोल्डेबल फोन चाहते हैं, लेकिन साथ ही जब भी अपग्रेड करने का समय आए, तब डिवाइस की वैल्यू को लेकर भी ज्यादा भरोसा चाहते हैं। बाजार में मिलने वाली रीसेल कीमत पर पूरी तरह निर्भर रहने की बजाय, ग्राहकों को प्रोग्राम की शर्तों के मुताबिक अपने डिवाइस को अपग्रेड या वापस करने का एक तय विकल्‍प मिलता है। सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फोल्ड8 स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Galaxy Forever नाम का एक आसान ओनरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम में 24 महीने की जीरो कॉस्ट ईएमआई, सैमसंग केयर प्लस डिवाइस प्रोटेक्शन और डिवाइस की इनवॉइस वैल्यू के 55% तक के गारंटीड बायबैक की सुविधा एक साथ मिलती है। Galaxy Forever में तीन मुख्य फायदे  24 महीने की जीरो कॉस्ट ईएमआई, जिससे प्रीमियम फोल्डेबल तकनीक और भी आसानी से मिल सके।  सैमसंग केयर प्लस डिवाइस प्रोटेक्शन, जो एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर करता है और इसमें क्लेम प्रोसेसिंग फीस बिल्कुल नहीं लगती, जिससे ...