संदेश

अगस्त 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य के विकास में योगदान देने वाले 55 महिलाओं और 45 पुरूषों का होगा चयन

० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्य के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा '100 आइकन्स ऑफ राजस्थान' पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों का चयन किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति 31 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट (industries.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   सक्सेना ने बताया कि इस पहल के तहत उद्योग, व्यापार, निर्यात, उद्यमिता, स्टार्टअप, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, हस्तशिल्प, महिला उद्यमिता, शिक्षा, सामाजिक उद्यमिता, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित व्यक्तियों को 'द 100 आइकन्स क...

26 जिलों के 3.34 लाख किसानों को मिल रही दिन में बिजली - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की खुशहाली के लिए बीज से बाजार तक अनेक योजनाएं संचालित की है। पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और पीएम-कुसुम जैसी पहलों से किसानों की आय सुरक्षित हो रही है। पीएम कुसुम योजना के जरिये देश का किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थी किसानों से संवाद करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए केवल सौर ऊर्जा योजना नहीं बल्कि अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। प्रदेश में पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-ए और सी के तहत अब तक 5 हजार मेगावाट से अधिक क्षमता के 2 हजार 300 से ज्यादा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, फीडर स्तर पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता के आधार पर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। वर्तमान में 26 जिलों के 3 लाख 34 हजार से अधिक किसानों को कृषि के लि...

अपोलो हॉस्पिटल्स ने हैल्थकेयर ‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हेयर’ लॉन्च किया

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  नई दिल्ली : अपोलो हॉस्पिटल्स ने ‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हेयर’ की शुरुआत की। यह अपनी तरह का पहला अभियान है, जो रविवार सहित हफ्ते के सातों दिन रूटीन और योजनाबद्ध हैल्थकेयर सेवाएं उपलब्ध कराएगा। हालाँकि अपोलो की इमरजेंसी, क्रिटिकल केयर और इनपेशेंट सेवाएं हमेशा से 24/7 उपलब्ध रही हैं। लेकिन इस नई पहल के बाद आउटपेशेंट कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक, प्रिवेंटिव हैल्थ चेक, फौलोअप कंसल्टेशन और पहले से निर्धारित प्रक्रियाएं भी सातों दिन शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों और परिवारों को बिना इंतजार किए तुरंत केयर प्राप्त हो सकेगी। ज्यादातर कामकाजी भारतीयों के लिए समय तुरंत हैल्थकेयर प्राप्त करने में आने वाली सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। काम का व्यस्त शेड्यूल, परिवार की जिम्मेदारियाँ और वीकडे के दायित्व अक्सर लोगों को कंसल्टेशन, टेस्ट और हैल्थ चेकअप को टालने के लिए मजबूर कर देते हैं। अपोलो की हैल्थ ऑफ द नेशन 2026 रिपोर्ट के मुताबिक मोटापा, हाईपरटेंशन, डायबिटीज और मेटाबोलिक विकारों जैसी जीवनशैली की समस्याओं का भार बढ़ रहा है, जिनका असर भारतीयों के सबसे प्रोडक्टिव सालों पर पड़ता है। ...

जियो प्राइम : ₹300 में एक साल तक रिचार्ज महंगा होने की चिंता खत्म

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं तो जियो प्राइम ग्राहकों को एक साल की कीमत की गारंटी देगा। ₹300 की एकमुश्त सदस्यता लेकर ग्राहक अपने मौजूदा जियो प्लान की आज की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक कर सकेंगे। यानी प्राइम सदस्य अपने प्लान को पूरे सदस्यता काल में मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि प्राइम लेने के बाद ग्राहक किसी एक प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। वे चाहें तो दूसरे जियो प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं और प्राइम सदस्यता के फायदा उठा सकते हैं। जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे। प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नए जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं। जियो प्राइम ऐसे समय आया है जब टेलीकॉम बाजार में रिचार्ज की कीमतें फिर चर्चा में हैं। एयरटेल ने हाल में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए ₹299 समेत कुछ लोकप्रिय प्लान हट...

आकाश एजुकेशनल ने ANTHE 2026 की घोषणा की,छात्रों को मिलेगा सफलता का नया अवसर

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता, पश्चिम बंगाल : भारत की परीक्षा-तैयारी संस्थाओं में से एक, डॉक्टर, इंजीनियर और राज्य बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आकाश कोलकाता पश्चिम बंगाल में ANTHE 2026 की घोषणा की। योग्य और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 2010 में ANTHE की शुरुआत की गई थी। समय के साथ यह भारत की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षाओं में से एक बन गई है। पिछले 16 वर्षों में 80 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है। ANTHE 2025 में 18 लाख से अधिक पंजीकृत हुए थे और 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। ANTHE 2026 केवल छात्रवृत्ति तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को एक व्यक्तिगत ANTHE इंटेलिजेंस रिपोर्ट कार्ड मिलेगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर तुलना, विषयवार शैक्षणिक विश्लेषण, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना, प्रयास बुद्धिमत्ता सूचकांक, परीक्षा देने की व्यक्तित्व शैली और प्रतियोगी परीक्षा का दृष...

Rajasthan नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने QR Code जारी किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी प्रभारी राजस्थान सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक जयपुर के कांग्रेस मुख्यालय में ली जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी चिरंजी राव, पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा राजस्थान से एआईसीसी पदाधिकारीगण शामिल हुये। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त फीडबैक पर चर्चा की गई। कोर कमेटी की बैठक के पश्चात् प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने प्रदेश के 27 जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायक/विधायक प्रत्याशी, संासद/सांसद प्रत्याशी, जिला प्रभारी/सहप्रभारी, जिला प्रमुख, महापौर, अग्रिम संगठनो एवं विभागों/प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष जो उस जिले में निवासरत हैं की अलग-अलग बैठक लेक...