Rajasthan नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने QR Code जारी किया
जयपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी प्रभारी राजस्थान सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक जयपुर के कांग्रेस मुख्यालय में ली जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,
सहप्रभारी चिरंजी राव, पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा राजस्थान से एआईसीसी पदाधिकारीगण शामिल हुये। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त फीडबैक पर चर्चा की गई।
कोर कमेटी की बैठक के पश्चात् प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने प्रदेश के 27 जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायक/विधायक प्रत्याशी, संासद/सांसद प्रत्याशी, जिला प्रभारी/सहप्रभारी, जिला प्रमुख, महापौर, अग्रिम संगठनो एवं विभागों/प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष जो उस जिले में निवासरत हैं की अलग-अलग बैठक लेकर स्थानीय मुद्दों, चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी चिरंजी राव एवं पूनम पासवान भी शामिल रहे।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों हेतु कांग्रेस प्रत्याशी बनने के इच्छुक कांग्रेसजनों के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक लिंक एवं क्यूआर कोर्ड जारी किया गया है जिस पर वे अपना आवेदन कर सकते हैं।




टिप्पणियाँ