संदेश

अगस्त 24, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपने लेखन से समाज को नई दिशा और राह दिखाएं : राजयोगी करुणा भाई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में जिला स्तरीय पत्रकार स्नेह मिलन ए‌वं श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए पत्रकारों ने नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। हर वर्ष ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार स्नेह मिलन का आयोजन किया जाता है। संस्थान के महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि आप सभी लेखन से समाज को नई दिशा देते हैं। आपका लिखा एक-एक शब्द लोगों में नई चेतना का संचार करता है और राह दिखाता है। आप अपने समाचारों में ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक, मोटिवेशनल, समाज को सही दिशा देने वाली खबरों का समावेश करें, ताकि समाज को नई दिशा मिल सके और मूल्यों का संचार हो। अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि आप सभी परमात्मा के विशेष आत्माएं और बच्चे हो। आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। आपका लिखा एक-एक शब्द इतिहास बनाता है। इसलिए ऐसा लेखन करें जो स्वयं को भी संतुष्टी, खुशी दे और दूसरों को भी खुशी मिले। लोगों तक परमात्मा का संदेश पहुंचाने में आप...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, जयपुर-कोफू संबंधों को नई ऊंचाई देने पर चर्चा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जापान के कोफू शहर के महापौर हिगुची यूइची के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उद्योग, निवेश, तकनीकी सहयोग तथा रत्न एवं आभूषण व्यापार के विस्तार पर चर्चा की। बैठक में जयपुर और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच दशकों पुराने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा ज्वेलरी उद्योग में नई संभावनाओं को विकसित करने पर सहमति बनी। जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार राज्य की समृद्ध खनिज संपदा, पर्यटन, व्यापार और उद्योगों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जापान के साथ आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन और यामानाशी ज्वेलरी एसोसिएशन को तकनीक, निवेश, कौशल विकास और व्यापार विस्तार के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे व्यापार वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें। महापौर हिगुची यूइची ने मुख्यमंत्री को बताया कि जयपुर और कोफू के बीच लगभग तीन दशकों से गहरे संबंध रहे हैं। ज...

जयपुर में ‘मस्त महिला मंडली’ की स्क्रीनिंग, महिलाओं ने सुनाई अपनी कहानी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुंबई के चेंबूर क्षेत्र की 10 कामकाजी महिलाओं द्वारा स्मार्टफोन कैमरे से तैयार की गई 72 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मस्त महिला मंडली’ की स्क्रीनिंग जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में हुई। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म निर्माण के अनुभव, महिलाओं की भागीदारी, सामुदायिक सिनेमा और डिजिटल माध्यमों से अपनी कहानी स्वयं कहने की संभावनाओं पर संवाद किया गया। फिल्म में जिन महिलाओं के जीवन और अनुभवों को दिखाया गया है, वही महिलाएं इसके निर्माण में भी सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अंजुम शेख, दर्शना मायकर, गौरी राणे, कविता खोमने, नाजनीन सिद्दीकी, रोहिणी कदम, रेहाना शेख, शीतल नवले, कविता घुग्गे और वैशाली माने ने कैमरा संभालने और अपनी कहानियां दर्ज करने की जिम्मेदारी निभाई। इन महिलाओं ने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) के मीडिया एवं कल्चरल स्टडीज विभाग से फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण लिया और करीब दो वर्षों तक फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म की सह-निर्देशक एवं TISS की प्रोफेसर शिल्पी गुलाटी के मार्गदर्शन में उ...

रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास का पर्व : गुरदीप सिंह सप्पल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर द्वारा हजारों महिलाओं के लिए ‘रक्षाबंधन महोत्सव 2026’ का आयोजन कांवली रोड स्थित वैडिंग पॉइंट में किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों एवं वार्डों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण - CWC सदस्य - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नई दिल्ली के गुरदीप सिंह सप्पल एवं पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष- चुनाव प्रबंधन समिति, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी डॉ. हरक सिंह रावत का स्वागत किया गया। उपस्थित मातृशक्ति ने मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर सहित अन्य नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण एवं वृंदावन की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा ...