संदेश

अगस्त 22, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर वनतारा लाया गया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : बाढ़ में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी जॉयमोती को विशेष इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर जामनगर स्थित वनतारा पहुंचाया गया है। नागालैंड में बाढ़ के तेज पानी में बहने के बाद स्थानीय लोगों और सरकारी एजेंसियों की मदद से उसे बचाया गया था। जॉयमोती के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं, उसकी दाहिनी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और पुरानी चोट के कारण पिछले पैर में भी लंगड़ापन है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी उम्र, गंभीर चोटों और चलने-फिरने में परेशानी को देखते हुए विशेष अस्पताल में इलाज की जरूरत थी। वनतारा में अब उसकी विस्तृत चिकित्सा जांच के साथ आंख और अन्य चोटों का विशेष उपचार किया जा रहा है। पोषण और दूसरी जरूरी देखभाल भी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल हाथी को अस्पताल में इलाज के लिए विमान से पहुंचाना भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया गया है। जॉयमोती को सड़क के लंबे और थकाऊ सफर से बचाने के लिए एयरलिफ्ट किया गया। यात्रा के दौरान उसकी सेहत, आराम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। वनतारा ने स्पष्ट किया है कि जॉयमोती को जामनगर लाना स्थायी स्थाना...

पर्यटन लोगों को जोड़ता है,सांस्कृतिक आदान-प्रदान को संभव बनाता है : गजेंद्र सिंह शेखावत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की जयपुर में संपन्न हुई बैठक में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों के घोषणापत्र को पारित किया गया। यह जयपुर घोषणापत्र ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण ढांचा साबित होगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। यह 2026 में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन ट्रैक का समापन था, जिसे ‘अनुकूलनीयता, नवाचार, सहयोग और संवहनीयता का निर्माण’ विषय के तहत चलाया जा रहा है। बैठक में ब्रिक्स के नौ सदस्य देशों ने भाग लिया। इसमें गुस्तावो कोस्टा फेलिसियांडो (पर्यटन मंत्री, ब्राजील),  रजा सालेही अमीरी (सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री, ईरान), पेट्रिशिया डी लिले (पर्यटन मंत्री, दक्षिण अफ्रीका) और अब्दुल्ला बिन तऊक अल मारी (अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री, संयुक्त अरब) अमीरात शामिल थे। साथ ही चीन, इथोपिया, इंडोनेशिया और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भी बैठक में मौजूद थे। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुम...

Rajasthan Election पॉलिटिकल अफेयर कमेटी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी प्रभारी राजस्थान सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, राजस्थान से एआईसीसी पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायक/विधायक प्रत्याशियों, सांसद/सांसद प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, विधानसभावार नियुक्त समन्वयकों, अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठोंं के प्रदेशाध्यक्षों की मेजेस्टिक रिसोर्ट, मुहाना मण्डी रोड, जयपुर पर बैठक ली जिसमें नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, मध्यप्रदेश प्रभारी  हरीश चौधरी, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक शामिल हुये। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त फीडबैक पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नगर निकाय के चुनाव लडऩे हेतु जो ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उन्हें नगर निकाय अनुसार एकत्रित कर संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी...