भारत का भविष्य उज्जवल मगर साहित्य का ग्राफ कमजोर क्यों - डॉ परीक्षित सिंह


० आशा पटेल ० 
जयपुर, राईटर्स क्लब जयपुर के तत्वावधान में भारत व अमरीका के दर्शन, साहित्य, चिकित्सा सेवा तथा समाज के सांस्कृतिक परिवेश के वर्तमान एवं भविष्य पर चर्चा के लिए आयोजित “एक संवाद डा. परिक्षित सिंह के साथ “. में जयपुर के डॉ. परिक्षित सिंह ने संस्था के अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह साहिल के साथ संवाद में कहा कि आज का भारत विकसित भारत है और इसका भविष्य उज्जवल है मगर साहित्य की दृष्टि से देखें तो आज भारत पहले के भारत से बहुत पिछड़ रहा है। 

इसका ग्राफ नीचे जा रहा है। यह देश कभी ज्ञानियों, ऋशियों, महर्शियों के मार्गदर्शन पर चलता था इसका आज अभाव है। भारत आज नये पाश्चात्य सभ्यता की ओर बढ़ रहा है। लोकेश कुमार साहिल के एक प्रश्न के जबाब में परिक्षित सिंह ने बताया कि आज का जयपुर अपना पुराना वैभव खोता जा रहा है । जिस स्मार्ट सिटी की हम बात करते हैं वह जयपुर स्थापना के समय से ही पहला स्मार्ट सिटी था। 

हम विकास की चाह में अपना सौन्दर्य सभाल नहीं पाये।इसी प्रकार अब के अमेरिका में पहले के मुकाबले उदारवाद कम हुआ है। जिससे पहले अमेरिका एक विश्व शक्ति था आज उसके मुकावले में कई देश खडे हो गये हैं। धर्म और आध्यात्म में क्या अन्तर है के संवाद में डा. परिक्षित सिंह ने कहा कि जो धर्म को धारित करे वह धर्म है। राजनीति एक अल्पकालीन धर्म है जबकि धर्म दीर्घकालीन है। वे अरविन्दों के राष्ट्रधर्म और भारतीय संस्कृति के पोशक होने के कारण उनकी ओर बढ़े। 

इस अवसर पर डॉ. सिंह के पिता स्व. संत्यनारायण सिंह के ऊपर लिखी उनकी कविताओं के संग्रह ’’सत्य”’नामक पुस्तक का विमोचन डॉ. परिक्षित सिंह, लोकेश कुमार सिंह साहिल, अध्यक्ष राईटर्स क्लब, आर.एस. जाखड, पूर्व आई ए एस,फारूख आफरीदी -साहित्यकार,, सुनील प्रकाश शर्मा ए.सी.पी., सुभाष शर्मा पत्रकार, सीताराम सैनी अभियंता, तथा डा. रिपुन्जय सिंह द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार