EPCH की 61वें IHGF दिल्ली मेला स्प्रिंग' के स्वागत समिति की घोषणा


० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली,| भारतीय हस्तशिल्प निर्यातकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने अपने कार्यक्रम आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग'2026 के 61वें संस्करण के स्वागत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामांकन की घोषणा की. आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग'2026, 14-18 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है.
ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि मोहित चोपड़ा, मेसर्स चोपड़ा म्यूजिकल, मेरठ, अध्यक्ष आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति स्प्रिंग'2026 गौतम नथानी, मेसर्स सीत कमल इंटरनेशनल, जयपुर, उपाध्यक्ष आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति स्प्रिंग’2026 आनंद जालान, मेसर्स शुभम ट्रेक्सिम प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, उपाध्यक्ष आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति स्प्रिंग’2026
आगामी मेले की तैयारियों पर ईपीसीएच अध्यक्ष ने कहा कि परिषद ने आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग'2026 के 61वें संस्करण के लिए बड़ी संख्या में विदेशी खरीदारों को लाने की पहल पर अपनी कोशिशें शुरू कर दी हैं. इन कोशिशों में टारगेटेड सोशल मीडिया कैंपेन, ईडीएम, भारत के विदेशों में दूतावासों के जरिए पहुंच बढ़ाना, विदेशी मेलों में हिस्सा लेना, और प्रदर्शकों और अंतर्राष्ट्रीय बड़ी कंपनियों के साथ सीधा जुड़ाव शामिल है. उन्होंने बताया कि परिषद को विदेशी खरीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिली हैं.

ईपीसीएच अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग'2026 के 61वें संस्करण में 'फर्नीचर सेगमेंट' पर विशेष फोकस रहेगा, जिसका मकसद अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को फर्नीचर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबल प्रोडक्शन में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करना है.

ईपीसीएच उपाध्यक्ष सागर मेहता ने कहा कि आईएचजीएफ दिल्ली मेला ग्लोबल सोर्सिंग ट्रेंड्स और खरीदारों की अपेक्षाओं के मुताबिक लगातार विकसित हो रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 61वां संस्करण उन्नत उत्पाद विधता, खरीदारों के साथ विक्रेताओं के बेहतर जुड़ाव और डिजाइन पर आधारित, वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स पर अधिक जोर देगा, जिससे होम, लाइफस्टाइल, हस्तशिल्प और फर्नीचर के लिए सबसे पसंदीदा ग्लोबल सोर्सिंग डेस्टिनेशन के तौर आईएचजीएफ दिल्ली मेले की स्थिति और मजबूत होगी.

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने कहा, “आईएचजीएफ दिल्ली मेला होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्नीचर और हस्तशिल्पों के लिए दुनिया के सबसे बड़े सोर्सिंग प्लेटफॉर्म में से एक है, जो निर्यातकों, डिजाइनरों, शिल्पकारों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को एक ही छत के नीचे लाता है. ईपीसीएच को भरोसा है कि चेयरमैन- ईपीसीएच दिल्ली फेयर रिसेप्शन कमेटी और कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन-ईपीसीएच के सदस्यों की लीडरशिप में और इंटरनेशनल लेवल पर फोकस के साथ, 61वां दिल्ली फेयर – स्प्रिंग 2026 भारत को ग्लोबल सोर्सिंग डेस्टिनेशन के तौर पर और मजबूत करेगा।

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद देश से हस्तशिल्पों के निर्यात को बढ़ावा देने और शिल्प समूहों में होम, लाइफस्टाइल, टेक्सटाइल, फर्नीचर और फैशन ज्वेलरी एवं एक्सेसरीज के उत्पादन में लगे लाखों कारीगरों और शिल्पकारों के हुनरमंद हाथों के जादू की ब्रांड छवि बनाने वाली एक नोडल संस्था है. साल 2024-25 के दौरान हस्तशिल्पों का कुल निर्यात 33,123 करोड़ रुपये (3,918 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था. ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री राजेश रावत ने बताया कि राजस्थान से साल 2024-25 के दौरान 6414.19 करोड़ रुपये का हस्तशिल्प निर्यात किया गया, जिसमें जोधपुर की हिस्सेदारी करीब 50.19% थी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान