अक्टूबर फेयर के स्टॉल की कीमत घटाने की तैयारी, निर्यात संगठनों से मांगे जाएंगे सुझाव
० आशा पटेल ०
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद स्थित ईपीसीएच हाउस में 13 अगस्त को होने वाले इंटरैक्टिव सेशन फॉर अक्टूबर फेयर में स्टॉल की कीमत घटाने पर मंथन होगा। ईपीसीएच चेयरमैन चार हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक रेट कम करने का प्रस्ताव रखेंगे। बैठक में मुरादाबाद के सभी एक्सपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव शामिल होंगे। संगठनों से मिले सुझाव 20 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। बोर्ड के फैसले के बाद नई दर तय होगी।
ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि मुरादाबाद के सभी निर्यात एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव से स्टॉल की कीमत कम करने के प्रस्ताव पर राय ली जाएगी। सभी एसोसिएशन से सुझाव मांगे जाएंगे। इस बैठक में फेयर की तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरी बैठक 16 अगस्त को जोधपुर में करेंगे। इसमें जोधपुर और जयपुर के एक्सपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन और सचिव शामिल होंगे।
अध्यक्ष डॉ नीरज खन्ना ने बताया कि इंटरैक्टिव सेशन के बाद 13 अगस्त शाम ईपीसीएच चेयरमैन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें अक्टूबर फेयर की तैयारियों, स्टॉल आवंटन और कीमत घटाने के प्रस्ताव से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

स्टॉल की कीमत घटाने के प्रस्ताव पर वहां भी सुझाव लिए जाएंगे। दोनों बैठकों से मिले सुझाव 20 अगस्त को दिल्ली में होने वाली ईपीसीएच बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। बोर्ड के निर्णय के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी। अक्टूबर फेयर में कुल 3500 स्टॉल हैं। इनके लिए 4200 से अधिक आवेदन आए हैं। ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि स्टॉल का आवंटन 14 से 18 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन हो सकता है। आवेदन अधिक होने से स्टॉल आवंटन को लेकर निर्यातकों की नजर ईपीसीएच के फैसले पर है।

टिप्पणियाँ