जस शो में जयपुर के रंगीन रत्नों एवं जड़ाऊ आभूषणो की दुनिया दमकेगी 3 से 5 जुलाई तक

० आशा पटेल ० 
जयपुर | ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के जस शो में जयपुर के रंगीन रत्नों एवं जड़ाऊ आभूषणों की भव्य दुनिया दमकेगी 3 से 5 जुलाई तक सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में द प्रीमियम B2B शो का आयोजन होने जा रहा है ।
JAS शो देश के सबसे बड़े बिजनेस टू बिजनेस (B2B) ज्वेलरी आयोजनों में से एक है। जहाँ जयपुर के ज्वेलर्स एवं रत्न व्यवसायी अपने आभूषणों के साथ रंगीन रत्नों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शकों और पूरे भारत से आने वाले व्यापारिक खरीदारों की मांग पर इसे 2021 से B2B स्वरूप दिया गया। यह प्रयोग सफल रहा और प्रदर्शकों को अपने व्यापारिक खरीदारों के साथ बेहतर नेटवर्किंग का मोका मिला । यह शो का 7 वाँ संस्करण है। इस वर्ष इस शो को MSME में पंजीकरण भी किया गया है।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोडीवाला ने बताया कि JAS-2026 का उद्‌घाटन 3 जुलाई को मावजीभाई शामजीभाई पटेल, एम डी किरण जेम्स (जो दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक हीरा निर्माता कंपनियों में से एक है) तथा के पी अब्दुल सलाम ,मालाबार ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और ताहिद अब्दुल्लाह दुबई ज्वेलरी ग्रुप के चेयरमेन एवं गेस्ट ऑफ़ ओनर प्रमोद डेरेवाला, चेयरमेन NGJCI के कर कमलो द्वारा किया जायेगा |
Jewellery Eminence Awards- 2026 जेइए समारोह के मुख्‍य अतिथि पूर्व केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के विजनरी प्रेसिडेंट, समाजसेवी और अनुभवी लीडर जिनके नेतृत्व में जस- 2026 एक कीर्तिमान रचने जा रहा है। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी राजू मंगोड़ीवाला और जस के संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जयपुर के इतिहास में पहली बार जेम्स- ज्वेलरी, डायमंड सेक्‍टर में दुनिया की शीर्ष हस्‍तियां JAS-2026 और Jewellery Eminence Awards समारोह में भाग लेने वाली हैं।

ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के द्वारा जस के साथ एक अभिनव पहल भी की जाती है जिसमे जयपुर के जेम्स ज्वेलरी सेक्टर को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहचान देने वाली प्रमुख हस्ती का सम्मान Jewellery Eminence Awards समारोह के दौरान किया है | इस बार JAS-2026 जस लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सुप्रसिद्ध उद्योगपति KGK ग्रुप के चेयरमैन नवरतन कोठारी को दिया जायेगा |

अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि शो में इस बार 351 बूथों पर रंग-बिरंगे रत्नों और सुंदर आभूषणों का अनूठा प्रदर्शन होगा। इनमें 201 बूथ जेमस्टोन और 149 बूथ ज्वेलरी के होंगे एवं कुछ Allied Section के बूथ भी होंगे | इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16% अधिक बूथ है |JAS-2026 में जयपुर के सभी प्रतिष्ठितं ज्वेलर्स और रत्न व्यवसायी अपने बूथ लगा रहे हैं।

 साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, सूरत, बीकानेर और मेरठ जैसे शहरों से भी 26 से अधिक प्रदर्शक इसमें भाग ले रहे हैं। शो में भाग लेने के लिए देशभर के 2000 से अधिक ट्रेड बायर्स ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 1000 से अधिक होस्टेड बायर्स भी इसमें शामिल होंगे, जिनके शो के दौरान होटल में ठहरने की व्यवस्था ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा की जाती है। इस बार विभिन्न देशों से एनआरआई को भी ज्वेलर्स इस शो विजिट के लिए आमंत्रित किया गया है।

 के.पी. अब्दुल सलाम दुबई के प्रमुख भारतीय मूल के उद्योगपतियों और वैश्विक ज्वेलरी उद्योग के सम्मानित नामों में से एक हैं। उन्होंने मालाबार गोल्ड को एक छोटे व्यवसाय से विश्वस्तरीय ज्वेलरी ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे कंपनी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं और इसके विस्तार, गुणवत्ता तथा ग्राहक विश्वास को मजबूत करने में उनका विशेष योगदान रहा है।

 ताहिद अब्दुल्लाह दुबई के आभूषण उद्योग के प्रमुख और सम्मानित व्यक्तित्वों में से एक हैं। उन्होंने Dubai Jewellery ग्रुप के चेयरमैन के रूप में दुबई को वैश्विक ज्वेलरी व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में दुबई के ज्वेलरी उद्योग ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार और ग्राहक विश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

 सईद घानिम अल सुवैदी : चेयरमैन - शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री शारजाह के प्रमुख उद्योगपति और व्यापारिक नेतृत्वकर्ताओं में गिने जाते हैं। ये शारजाह के व्यापार, रियल एस्टेट और निवेश क्षेत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने शारजाह के व्यावसायिक वातावरण को अधिक आकर्षक और निवेश-अनुकूल बनाने के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया है।

सईद घानिम का मानना है कि आर्थिक विकास तभी संभव है जब सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर कार्य करें। इसी सोच के साथ उन्होंने व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को संबंधित सरकारी संस्थाओं तक पहुँचाने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने सामुदायिक सहयोग और टीकाकरण अभियानों का समर्थन करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर जस के बीच होगा एमओयू ---
JAS - 2026 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है - 'दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के बीच एमओयू ' यह एमओयू दुबई और जयपुर दोनों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा । यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात के आभूषण उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। जहाँ दुबई विश्व के सबसे बड़े सोना एवं आभूषण व्यापार केंद्रों में से एक है, वहीं जयपुर रंगीन रत्नों, हीरा-जड़ित आभूषणों और कुशल कारीगरी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है।

 इस एमओयू के माध्यम से जयपुर के ज्वैलर्स को दुबई के विशाल वैश्विक बाजार तक आसान पहुँच मिलेगी। इससे उनके निर्यात में वृद्धि होगी और नए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। दूसरी ओर, दुबई के व्यापारियों को जयपुर के उत्कृष्ट रत्न, पारंपरिक हस्तकला और उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे।

 संयुक्त व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों, खरीदार-विक्रेता बैठकों, प्रदर्शनियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन से उद्योग को नई दिशा मिलेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा छोटे और मध्यम स्तर के ज्वैलरी उद्योग को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

कुल मिलाकर, दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप और जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच होने वाला एमओयू केवल दो संस्थाओं के बीच समझौता नहीं होगा, बल्कि यह भारत और यूएई के जेम्स एवं ज्वैलरी उद्योग के लिए विकास, नवाचार, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक समृद्धि का एक नया अध्याय सिद्ध हो सकता है।

पूरी दुनिया में जयपुर पॉलिश्ड और प्रोसेस्ड जेमस्टोन के लिए रत्न नगरी के रूप में जाना जाता है, इसलिए JAS-2026 में रत्नों का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिलेगा । इस बार एमरल्ड (पन्ना) के साथ अन्य सभी रत्नों का शो में विशेष आकर्षण रहेगा, क्योंकि आज भी पूरी दुनिया में 95 प्रतिशत एमरल्ड की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग जयपुर में होती है।

एमरल्ड के साथ दुनिया भर में समुद्र की गहराइयों, पहाड़ों और जंगलों की खदानों से प्राप्त 100 से अधिक बहुमूल्य रत्नों को जयपुर के हुनरमंद कारीगरों द्वारा तराशकर इस शो में प्रदर्शित किया जाएगा। इस बार JAS-2026 में जयपुर की कुंदन-मीना-पोलकी जड़ाऊ ज्वेलरी का प्रदर्शन किया जाएगा । कुंदन-मीना पोलकी के जड़ाऊ आभूषण जयपुर की पहचान हैं और दुनिया भर में करोड़ों लोग इनके दीवाने हैं । इस अवसर के लिए जयपुर के ज्वेलर्स ने कुंदन मीना पोलकी जड़ाऊ तथा ओपन सेटिंग ज्वेलरी के आधुनिक डिज़ाइन और नवीनतम पैटर्न तैयार किए हैं, जिनका प्रदर्शन इस शो में किया जाएगा ।

इस बार JAS-2026 ट्रेड बायर्स प्रदर्शनी परिसर में शानदार ट्रेडिंग और नेटवर्किंग का अनुभव कर सकेंगे। इसके लिए JAS Royal Lounge भी बनाया जाएगा, जहां उनकी सुविधा, आराम और लग्जरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा । रत्न एवं आभूषणों का व्यापार गुलाबी नगर की शान रहा है, जिसने विश्वभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस व्यवसाय को संगठित करने का प्रयास लगभग 100 वर्ष पूर्व ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के माध्यम से किया गया था। वर्तमान में प्रतिष्ठा और परम्‍परा के लिहाज से ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर देश की चुनिंदा शीर्ष संस्थाओं में शामिल है।

 ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित पहचान दिलाने में अनेक महान विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनमें प्रमुख नाम हैं विमल चंद सुराणा,  नवरत्न कोठारी, सुनील अग्रवाल, विजय चंद लोढ़ा, दुलीचंद टांक, स्वरूपचंद चौरड़िया, सरदारमल उमरावमल ढड़्डा, चंद गोलेछा, रामदास सौंखिया, प्रेम नारायण गुप्ता, बंशीलाल ठोलिया,
 लक्ष्मी कुमार कासलीवाल, पद्मश्री खेल शंकर दुर्लभजी, सिरहमल नवलखा, प्रकाश सुराणा , ज्ञानचंद खिंदुका, ज्ञानचंद कोठारी, सागरमल डागा, जमनादास अजमेरा, एवं बद्री मोदी जैसे नाम शामिल हैं।

 इस वर्ष भी JAS शो से पहले Jewellery Eminence Award Competition आयोजित किया गया है। इसमें 21 श्रेणियाँ रखी गई हैं। इस बार जेम स्टोन की श्रेणी भी शामिल की गई है। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा आयोजित JAS-2026 के प्रीमियम B2B शो के दौरान आयोजित होने वाले Jewellery Eminence Award के 18वें संस्करण के फाइनल जूरी राउंड का आयोजन 17 जून, 2026 को होटल ITC राजपूताना, जयपुर में संपन्न हो चुका है।

इस वर्ष JEA के 18वें संस्करण में देशभर से लगभग 647 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। इनमें देश के विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, केरल, असम, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, कानपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़ और जयपुर के प्रतिभागी शामिल है। जूरी के इस अंतिम राउंड में ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला, उपाध्यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री अजय गोधा, संयोजक (JAS) अशोक माहेश्वरी, सह-संयोजक (JAS) अनिल तांबी, JEA Coordinator नरेश अग्रोया, ज्वेलर्स एसोसिएशन, शो समिति, JEA समिति के सभी सदस्य एवं JAS टीम उपस्थित रहे।

जूरी द्वारा मूल्यांकन भौतिक प्रणाली के माध्यम से किया गया, जिसमें ज्वेलरी की मौलिकता, कार्यक्षमता, सौंदर्य एवं रचनात्मकता पर विशेष ध्यान दिया गया । जूरी सदस्यों में मुंबई से शालिनी झवेरी, दिल्ली से मेघाली गुप्‍ता, कोलकाता से राज मथानी, हैदराबाद से प्रतिक्षा प्रशांत, गरिमा माहेश्वरी, गौरवी कुमारी, आशना वासवानी शामिल थे।

इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर भारत के सबसे पुराने संगठनों में से एक है। इस वर्ष इसके स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है | इसकी स्थापना जयपुर के ज्वेलर्स और रत्न निर्माताओं को सहयोग, उन्नयन और सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले कुछ दशकों में हमारा परिवार निरंतर विस्तृत हुआ है और हमारी पहुँच भी बढ़ी है। 

आज JAS–The Premium B2B Show तथा Jewellery Eminence Awards जैसी ऐतिहासिक पहलों के माध्यम से हमारे एसोसिएशन की भव्यता और भी अधिक निखर रही है तथा देश और दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर रही है। इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन के मानद मंत्री अजय गोधा ने बताया कि JEA युवाओं को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच है तथा जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन सदैव नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता आया है। इस बार भी हम यह परंपरा और जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ज्वेलर्स एसोसिएशन शो के संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष के JEA में जबरदस्त भागीदारी रही । उन्होंने इस अवसर पर Gemfields India, RMC Gems, GJEPC,IGM, GIA तथा Secure Global Logistics सहित प्रमुख प्रायोजकों का शो को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया| JEA के समन्वयक नरेश अग्रोया ने बताया कि ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा आयोजित 18वें Jewellery Eminence Awards का आयोजन , सीतापुरा, जयपुर में ग्रैंड गाला अवॉर्ड्स नाइट के दौरान 4 जुलाई को किया जाएगा।

इस अवार्ड में देशभर के ज्वेलर्स ने 21 श्रेणियों में भाग लिया है। साथ ही, प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए विशेष श्रेणियाँ भी शामिल की गई हैं। इस वर्ष की JEA थीम – “The Vintage Edit” है। इस गाला नाईट में गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सम्मान किया जाएगा तथा बॉलीवुड एंड JAS 2026 की सेलिब्रिटी युविका चौधरी द्वारा अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

प्रतापनगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार