पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी : DGP विनय कुमार

० योगेश भट्ट ० 
पटना : राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशीकांत राय ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष निशीकांत राय ने बिहार में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पत्रकारों पर होने वाले हमलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें पुलिस महानिदेशक के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग को आश्वस्त किया कि बिहार में पत्रकारों पर होने वाले हमलों एवं उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा ऐसे प्रकरणों में विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे बिहार के पत्रकारों में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार