ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में- 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

०  संवाददाता द्वारा ० 
आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान देशभक्ति के गीतों से शांतिवन परिसर गूंज उठा। सिक्योरिटी गार्ड ने मार्च पास्ट कर परेड की सलामी दी। महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया।
महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी, उल्लास का दिन है। हमारे देश के लाखों वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कीमत चुकाकर यह आजादी पाई है। उनके बलिदान और शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता है। अनेकता में एकता हमारे देश की शान है। भारत ही वह महान देश है जिसने पूरे विश्व को शांति और वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश दिया। हम सभी को मिलकर अपने प्यारे भारत देश को स्वर्णिम भारत बनाना है।
अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति अध्यात्म और योग को आज पूरी दुनिया अपना रही है। आज भारत का गौरव पूरे विश्व में फैल रहा है। एक-एक नागरिक अपने जीवन को श्रेष्ठ, महान बनाने का संकल्प ले तो एक दिन हमारा भारत स्वर्णिम भारत बन जाएगा।
इस दौरान मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल, अभियंता प्रभाग के अध्यक्ष बीके मोहन सिंघल, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके रुक्मिणी दीदी, गॉडलीवुड स्टूडियो के निदेशक बीके हरिलाल भाई, बीके नारायण भाई सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनें मौजूद रहे। संचालन बीके सुधीर भाई ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार