पश्चिमी दिल्ली के जे.डी.पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

० शादाब सैफ़ी ० 
नई दिल्ली : दुर्गा पार्क, गली नंबर-1, नसीरपुर, द्वारका सेक्टर-1ए स्थित जे. डी. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को तिरंगे से आकर्षक ढंग से सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल भावना हसीजा ने राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए देश के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट एवं दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की विधानसभा चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी के पूर्व सदस्य इरफ़ान राही ने बच्चों को देशप्रेम, एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। 
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश और समाज के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान अवश्य देना चाहिए। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “शिक्षा के पेड़ की जड़ कड़वी होती है, लेकिन उसके फल हमेशा मीठे होते हैं। कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रिंसीपल मैडम भावना हसीजा, पंकज बत्रा, मनाली सचदेवा, उपासना सिंह, श्वेता सिंह, मीना ठाकुर, हिना और अंजू साहनी सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार