रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास का पर्व : गुरदीप सिंह सप्पल
० योगेश भट्ट ० देहरादून। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर द्वारा हजारों महिलाओं के लिए ‘रक्षाबंधन महोत्सव 2026’ का आयोजन कांवली रोड स्थित वैडिंग पॉइंट में किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों एवं वार्डों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण - CWC सदस्य - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नई दिल्ली के गुरदीप सिंह सप्पल एवं पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष- चुनाव प्रबंधन समिति, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी डॉ. हरक सिंह रावत का स्वागत किया गया। उपस्थित मातृशक्ति ने मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर सहित अन्य नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण एवं वृंदावन की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा ...