Rajasthan Election पॉलिटिकल अफेयर कमेटी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी प्रभारी राजस्थान सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, राजस्थान से एआईसीसी पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायक/विधायक प्रत्याशियों, सांसद/सांसद प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, विधानसभावार नियुक्त समन्वयकों,

अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठोंं के प्रदेशाध्यक्षों की मेजेस्टिक रिसोर्ट, मुहाना मण्डी रोड, जयपुर पर बैठक ली जिसमें नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक शामिल हुये। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त फीडबैक पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नगर निकाय के चुनाव लडऩे हेतु जो ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उन्हें नगर निकाय अनुसार एकत्रित कर संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी को भिजवायें जायेंगे। उन आवेदनों पर जिला स्तर पर गठित पॉलिटिकल अफेयर कमेटी द्वारा उचित निर्णय कर कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि भाजपा को प्रदेश में होने वाले नगर निकाय एवं पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों में शिकस्त देने के लिये एकजुटता के साथ कार्य करेंगे।
टिप्पणियाँ