संदेश

अगस्त 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अरोमा मैजिक के सिग्नेचर एसेंशियल ऑयल्स का नया पेप्टाइड पोशन और वीटा बूस्ट लॉन्च

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  सिलीगुड़ी : ब्लॉसम कोच्चरअरोमा मैजिक ने अपने एसेंशियल ऑयल्स रेंज को एक नए आकर्षक और रूप में फिर से लॉन्च करने की घोषणा की। ब्लॉसम कोच्चरग्रुप ऑफ कंपनीज़ की संस्थापक और चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोच्चरने सिलीगुड़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसेंशियल ऑयल्स के बारे में जानकारी दी और सैलून में एडवांस फेशियल के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए नए पेप्टाइड पोषण और वीटा बूस्ट किट्स भी पेश किए। डॉ. ब्लॉसम कोच्चरने कहा “एसेंशियल ऑयल्स को पौधों की आत्मा कहा जाता है ये पत्तियों, फलों, फूलों और बीजों जैसे पौधों के विभिन्न हिस्सों से निकाले गए अणु होते हैं। हमारे एसेंशियल ऑयल्स केवल सौंदर्य या वेलनेस उत्पाद नहीं हैं। इनमें मानव मन, शरीर और आत्मा को शांत करने, निखारने, ऊर्जा प्रदान करने, संतुलित करने और सामंजस्य स्थापित करने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने सिलीगुड़ी में सैलून प्रोफेशनल्स के लिए नए फेशियल किट्स के लॉन्च की भी घोषणा की। डॉ. ब्लॉसम कोच्चर ने कहा, “द पेप्टाइड एंड सेरामाइड पोशन एडवांस्ड सीरम मास्क किट विशिष्ट सिग्नेचर पेशकश है और सैलून एव...

रक्षाबंधन के लिए द बॉडी शॉप ने लॉन्च किए पिस्ता और अजवा डेट एंड हनी कलेक्शंस

चित्र
By : YOGESH BHATT नयी दिल्ली : ब्रिटिश एथिकल ब्यूटी ब्रांड द बॉडी शॉप अपने लिमिटेड-एडिशन वेलवेट फिग एंड पिस्ता और अजवा डेट एंड हनी कलेक्शंस के साथ ही पर्सनलाइज्ड क्रिएट योर ओन गिफ्ट बॉक्सेस के जरिए रक्षाबंधन मना रहा है। शानदार गॉरमंड फ्रैगरेंस और पौष्टिक बॉडीकेयर का यह त्यौहारी मेल भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते का जश्न मनाने के लिए एक विशिष्ट उपहार का विकल्प देता है। क्रिएट योर ओन गिफ्ट बॉक्सेस केवल द बॉडी शॉप के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स पर ही उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को अपने मनपसंद स्किनकेयर, बॉडीकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स चुनकर स्‍वयं का पर्सनलाइज्ड हैम्पर तैयार करने की सुविधा देते हैं। ये बॉक्सेस दो खूबसूरत फेस्टिव डिजाइनों में आते हैं, और जरूरत के अनुसार चुनिंदा आउटलेट्स पर इनके साथ हैप्पी राखी टैग भी दिए जा रहे हैं।  द बॉडी शॉप ने अपनी हेयरकेयर रेंज में रोजमेरी हेयर ऑयल और आमंड हेयर ऑयल भी जोड़े हैं। ये लाइटवेट और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला खास तौर पर भारतीय केश संबंधी समस्याओं जैसे बालों का पतला होना, टूटना, फ्रिज़ और डैमेज को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। प्राकृतिक सामग्री और आ...

दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही बिहार सरकार : सीता सिन्हा

चित्र
By : YOGESH BHATT पटना । बिहार के विकास, राज्य की समृद्धि एवं जनता से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर बिहार सरकार लगातार राज्य को विकास के नये पथ पर ले जाने के लिए अग्रसर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अपने बजट के विस्तार, पर्यटन विकास, जलाशयों का कुशल प्रबंधन, सड़क एवं सेतुओं के निर्माण, चीनी मिलों का जिर्णोधार एवम एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के समन्वय के साथ आगे बढ़ने की दिशा में संकल्पित है।  पूर्व मंत्री, बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री एवं रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज की प्राचार्या सीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अत्यंत कम समय में ही नये मुख्यमंत्री ने कमान संभालते ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार के विकास के विजन को न केवल त्वरित गति प्रदान की है, बल्कि युवा, महिला, किसान एवं रोजगार व उद्योग के लिए कई लोकहित के फैसले किये हैं, जो कुछ ही समय में धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।  उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार के करीब दो लाख तीस हजार निर्ध...