संदेश

रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, सम्मान और आपसी विश्वास का पर्व : गुरदीप सिंह सप्पल

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देहरादून। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर द्वारा हजारों महिलाओं के लिए ‘रक्षाबंधन महोत्सव 2026’ का आयोजन कांवली रोड स्थित वैडिंग पॉइंट में किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों एवं वार्डों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण - CWC सदस्य - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नई दिल्ली के गुरदीप सिंह सप्पल एवं पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष- चुनाव प्रबंधन समिति, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी डॉ. हरक सिंह रावत का स्वागत किया गया। उपस्थित मातृशक्ति ने मुख्य अतिथियों, कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर सहित अन्य नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण एवं वृंदावन की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा ...

आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एण्ड बिजनेस में फ्रेशर पार्टी यूनिक स्टाईल और कॉस्ट्यूम में फैशन वॉक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एण्ड बिजनेस में सीनियर्स ने नवआगन्तुक विद्यार्थियों के स्वागत में एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर सीनियर्स ने नये छात्र/छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, एक दूसरे से अपनी बातें साझा की तथा पार्टी की थीम Goldy is Goldy Ancient Costume in Contemporary Style," थी। इसके अन्तर्गत सभी छात्र/छात्राओं ने अपने युनीक स्टाईल और कॉस्ट्यूम में फैशन वॉक किया। फेशन पार्टी की थीम सेल्फ एक्सप्रेशन के द्वारा फैशन शो आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्र/छात्राओं ने पार्टी की थीम "गोल्डी इज गोल्डी - एन्शियन्ट कॉस्ट्यूम इन कन्टेम्पररी स्टाईल" के अनुसार अपने यूनीक स्टाईल को कैरी करते हुए बहुत ही खूबसूरती और कान्फिडेंट के साथ वॉक किया। साथ ही छात्र/छात्राओं के लिए टैलेंट शो भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक और एक्टिंग जैसी अलग अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैशर पार्टी में आर्च कॉलेज ऑफ डिजाइन एण्ड बिजनेस की फाउण्डर एवं डॉयरेक्टर अर्चना सुराणा, बिनोय थुम्पुनकल, डॉयरेक्टर एकेडमिक्स, समस्त फेकल्टी एवं नॉन एकेड...

बाढ़ में घायल हथिनी ‘जॉयमोती’ को एयरलिफ्ट कर वनतारा लाया गया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : बाढ़ में बहकर गंभीर रूप से घायल हुई 53 वर्षीय हथिनी जॉयमोती को विशेष इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर जामनगर स्थित वनतारा पहुंचाया गया है। नागालैंड में बाढ़ के तेज पानी में बहने के बाद स्थानीय लोगों और सरकारी एजेंसियों की मदद से उसे बचाया गया था। जॉयमोती के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं, उसकी दाहिनी आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और पुरानी चोट के कारण पिछले पैर में भी लंगड़ापन है। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी उम्र, गंभीर चोटों और चलने-फिरने में परेशानी को देखते हुए विशेष अस्पताल में इलाज की जरूरत थी। वनतारा में अब उसकी विस्तृत चिकित्सा जांच के साथ आंख और अन्य चोटों का विशेष उपचार किया जा रहा है। पोषण और दूसरी जरूरी देखभाल भी दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल हाथी को अस्पताल में इलाज के लिए विमान से पहुंचाना भारत में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया गया है। जॉयमोती को सड़क के लंबे और थकाऊ सफर से बचाने के लिए एयरलिफ्ट किया गया। यात्रा के दौरान उसकी सेहत, आराम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। वनतारा ने स्पष्ट किया है कि जॉयमोती को जामनगर लाना स्थायी स्थाना...

पर्यटन लोगों को जोड़ता है,सांस्कृतिक आदान-प्रदान को संभव बनाता है : गजेंद्र सिंह शेखावत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की जयपुर में संपन्न हुई बैठक में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों के घोषणापत्र को पारित किया गया। यह जयपुर घोषणापत्र ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच पर्यटन सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण ढांचा साबित होगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। यह 2026 में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन ट्रैक का समापन था, जिसे ‘अनुकूलनीयता, नवाचार, सहयोग और संवहनीयता का निर्माण’ विषय के तहत चलाया जा रहा है। बैठक में ब्रिक्स के नौ सदस्य देशों ने भाग लिया। इसमें गुस्तावो कोस्टा फेलिसियांडो (पर्यटन मंत्री, ब्राजील),  रजा सालेही अमीरी (सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री, ईरान), पेट्रिशिया डी लिले (पर्यटन मंत्री, दक्षिण अफ्रीका) और अब्दुल्ला बिन तऊक अल मारी (अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री, संयुक्त अरब) अमीरात शामिल थे। साथ ही चीन, इथोपिया, इंडोनेशिया और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भी बैठक में मौजूद थे। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुम...

Rajasthan Election पॉलिटिकल अफेयर कमेटी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा एआईसीसी प्रभारी राजस्थान सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, राजस्थान से एआईसीसी पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधायक/विधायक प्रत्याशियों, सांसद/सांसद प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, विधानसभावार नियुक्त समन्वयकों, अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठोंं के प्रदेशाध्यक्षों की मेजेस्टिक रिसोर्ट, मुहाना मण्डी रोड, जयपुर पर बैठक ली जिसमें नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, मध्यप्रदेश प्रभारी  हरीश चौधरी, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक शामिल हुये। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों हेतु महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त फीडबैक पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नगर निकाय के चुनाव लडऩे हेतु जो ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उन्हें नगर निकाय अनुसार एकत्रित कर संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी...

भजनलाल ने गूगल पिक्सल 11 सीरीज़ को लॉन्च किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : भजनलाल ने अपने शोरूम नेटवर्क में गूगल पिक्सल 11 सीरीज़ और पिक्सल वॉच 5 की लॉन्चिंग के उत्साहजनक प्रतिक्रिया के साथ सफलतापूर्वक दर्ज किया। यह लॉन्च भजनलाल के प्रीमियम खुदरा उत्पाद-संग्रह में एक और विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी ब्रांड को जोड़ता है और कंपनी के व्यापक दृष्टिकोण को दोहराता है। पिछले वर्षों में भजनलाल का विकास पारंपरिक लेन-देन आधारित खुदरा कारोबार से एक सुनियोजित बदलाव के रूप में सामने आया है। इसके शोरूम तेजी से प्रौद्योगिकी की खोज और अनुभव के लिए सुव्यवस्थित एवं चयनित केंद्रों में बदल रहे हैं, जहाँ ग्राहक उत्पादों को करीब से देख सकते हैं, उनकी विशेषताओं और उपयोगिता को समझ सकते हैं तथा विशेषज्ञ सहायता के साथ सोच-समझकर निर्णय ले सकते हैं। इस बदलाव की नींव विश्वसनीयता, ग्राहक संबंधों और निरंतर सेवा पर अडिग जोर के साथ रखी गई है। कंपनी की डिजिटल रूप से खुदरा उपस्थिति, व्यापक विक्रय-पश्चात सेवा व्यवस्था, सुरक्षा एवं संरक्षण योजनाएं, सुनिश्चित पुनर्खरीद और उन्नयन पहल तथा व्यापक वित्तपोषण नेटवर्क ने भजनलाल को केवल एक बिक्री नेटवर्क से कहीं अधिक विकसि...

विरासतों से समृद्ध राजस्थान में यूएई कंपनियों के लिए अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी के साथ यूएई-राजस्थान टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यूएई को राजस्थान में ऊर्जा, हॉस्पिटिलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किले, महल, हवेलियों, रेगिस्तान, अभ्यारण्य, जेम्स एंड ज्वेलरी, हैंडिक्राफ्ट, टैक्सटाइल्स, खनिज से समृद्ध राजस्थान में यूएई की कंपनियों के लिए निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राजस्थान में निवेश के लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुकूल औद्योगिक वातावरण के लिए राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस सहित कई नीतियां लागू की हैं। आज ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाड़ी संकट के दौरान यूएई ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई नेतृत्व के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच पिछले दो वर्षों में द...