रक्षाबंधन के लिए द बॉडी शॉप ने लॉन्च किए पिस्ता और अजवा डेट एंड हनी कलेक्शंस

By : YOGESH BHATT
नयी दिल्ली : ब्रिटिश एथिकल ब्यूटी ब्रांड द बॉडी शॉप अपने लिमिटेड-एडिशन वेलवेट फिग एंड पिस्ता और अजवा डेट एंड हनी कलेक्शंस के साथ ही पर्सनलाइज्ड क्रिएट योर ओन गिफ्ट बॉक्सेस के जरिए रक्षाबंधन मना रहा है। शानदार गॉरमंड फ्रैगरेंस और पौष्टिक बॉडीकेयर का यह त्यौहारी मेल भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते का जश्न मनाने के लिए एक विशिष्ट उपहार का विकल्प देता है।

क्रिएट योर ओन गिफ्ट बॉक्सेस केवल द बॉडी शॉप के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स पर ही उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को अपने मनपसंद स्किनकेयर, बॉडीकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स चुनकर स्‍वयं का पर्सनलाइज्ड हैम्पर तैयार करने की सुविधा देते हैं। ये बॉक्सेस दो खूबसूरत फेस्टिव डिजाइनों में आते हैं, और जरूरत के अनुसार चुनिंदा आउटलेट्स पर इनके साथ हैप्पी राखी टैग भी दिए जा रहे हैं।
 द बॉडी शॉप ने अपनी हेयरकेयर रेंज में रोजमेरी हेयर ऑयल और आमंड हेयर ऑयल भी जोड़े हैं। ये लाइटवेट और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला खास तौर पर भारतीय केश संबंधी समस्याओं जैसे बालों का पतला होना, टूटना, फ्रिज़ और डैमेज को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। प्राकृतिक सामग्री और आधुनिक देखभाल का यह मिश्रण पारंपरिक हेयर ऑयलिंग को एक आसान सेल्फ-केयर दिनचर्या में बदल देता है।

वेलवेट फिग एंड पिस्ता और अजवा डेट एंड हनी कलेक्शंस सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं और केवल द बॉडी शॉप इंडिया के अपने स्टोर्स, वेबसाइट और नायका पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रोजमेरी और आमंड हेयर ऑयल्स अब भारत में द बॉडी शॉप के सभी स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास