अरोमा मैजिक के सिग्नेचर एसेंशियल ऑयल्स का नया पेप्टाइड पोशन और वीटा बूस्ट लॉन्च

० संवाददाता द्वारा ० 
सिलीगुड़ी : ब्लॉसम कोच्चरअरोमा मैजिक ने अपने एसेंशियल ऑयल्स रेंज को एक नए आकर्षक और रूप में फिर से लॉन्च करने की घोषणा की। ब्लॉसम कोच्चरग्रुप ऑफ कंपनीज़ की संस्थापक और चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोच्चरने सिलीगुड़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसेंशियल ऑयल्स के बारे में जानकारी दी और सैलून में एडवांस फेशियल के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए नए पेप्टाइड पोषण और वीटा बूस्ट किट्स भी पेश किए।

डॉ. ब्लॉसम कोच्चरने कहा “एसेंशियल ऑयल्स को पौधों की आत्मा कहा जाता है ये पत्तियों, फलों, फूलों और बीजों जैसे पौधों के विभिन्न हिस्सों से निकाले गए अणु होते हैं। हमारे एसेंशियल ऑयल्स केवल सौंदर्य या वेलनेस उत्पाद नहीं हैं। इनमें मानव मन, शरीर और आत्मा को शांत करने, निखारने, ऊर्जा प्रदान करने, संतुलित करने और सामंजस्य स्थापित करने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने सिलीगुड़ी में सैलून प्रोफेशनल्स के लिए नए फेशियल किट्स के लॉन्च की भी घोषणा की।
डॉ. ब्लॉसम कोच्चर ने कहा, “द पेप्टाइड एंड सेरामाइड पोशन एडवांस्ड सीरम मास्क किट विशिष्ट सिग्नेचर पेशकश है और सैलून एवं स्पा उद्योगों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। पेप्टाइड्स प्रोटीन के निर्माण में मदद करते हैं, त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार करते हैं और कोशिकाओं के पुनर्जनन को बढ़ावा देते हैं। कुछ ही चरणों में ये क्लाइंट की त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 

मल्टी-पेप्टाइड एंड सेरामाइड कॉम्प्लेक्स महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करके त्वचा को अधिक मुलायम और लचीला बनाने में मदद करता है। यह त्वचा में नमी बढ़ाता है और कोलेजन के उत्पादन को सपोर्ट करता है, जिससे यह एक एंटी-एजिंग फेशियल ट्रीटमेंट बन जाता है। एसेंशियल ऑयल्स का बाहरी रूप भले ही बदल गया हो, लेकिन उत्पाद की मूल भावना आज भी वही है—100% शुद्ध, थेराप्यूटिक-ग्रेड एसेंशियल ऑयल्स, जिन्हें प्रेम, देखभाल और प्रकृति से प्राप्त बेहतरीन अर्क के साथ तैयार किया गया है।

अब 15 एसेंशियल ऑयल्स नए 10 मिलीलीटर पैकिंग में उपलब्ध हैं, जिनमें लैवेंडर, बेसिल, सैंडलवुड, रोज, नेरोली, लेमन ग्रास, टी ट्री, यलैंग-यलैंग ऑयल्स शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार