दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही बिहार सरकार : सीता सिन्हा

By : YOGESH BHATT
पटना । बिहार के विकास, राज्य की समृद्धि एवं जनता से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर बिहार सरकार लगातार राज्य को विकास के नये पथ पर ले जाने के लिए अग्रसर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अपने बजट के विस्तार, पर्यटन विकास, जलाशयों का कुशल प्रबंधन, सड़क एवं सेतुओं के निर्माण, चीनी मिलों का जिर्णोधार एवम एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के समन्वय के साथ आगे बढ़ने की दिशा में संकल्पित है।
 पूर्व मंत्री, बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री एवं रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज की प्राचार्या सीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अत्यंत कम समय में ही नये मुख्यमंत्री ने कमान संभालते ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार के विकास के विजन को न केवल त्वरित गति प्रदान की है, बल्कि युवा, महिला, किसान एवं रोजगार व उद्योग के लिए कई लोकहित के फैसले किये हैं, जो कुछ ही समय में धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। 
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार के करीब दो लाख तीस हजार निर्धन वर्ग के लोगों को आवास मुहैया कराया है तथा जल्द ही लाखों अन्य लोगों को चिह्नित कर यह सुविधा जारी रखी जाएगी। उद्योगों के लिए 50 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य तय कर कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह साफ कर दिया है कि अब वे उद्योगों को ही बिहार की अर्थव्यवस्था का इंजन बनाना चाहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार