संदेश

अगस्त 31, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन सौ से अधिक भाई-बहनों को रक्षासूत्र बांधकर दिलाया नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग का संकल्प

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मानपुर स्थित ज्ञानदीप सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में परमात्म रक्षासूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आध्यात्मिकता, भाईचारे और सामाजिक जागरूकता के संदेश से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदियों ने तीन सौ से अधिक भाई-बहनों को परमात्म रक्षासूत्र बांधकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प कराया। कार्यक्रम में राजयोगिनी बीके रुक्मणी दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि सच्ची रक्षा बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि मनुष्य की आंतरिक शक्तियों, दृढ़ संकल्प और परमात्म स्मृति से होती है। जब व्यक्ति अपने मन और बुद्धि को बुरी संगति, व्यसनों तथा नकारात्मक आदतों से सुरक्षित रखता है, तभी उसका जीवन वास्तव में सुखी और सार्थक बनता है। परमात्म रक्षासूत्र हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने जीवन को व्यसनों, विकारों और नकारात्मक प्रवृत्तियों से मुक्त रखते हुए समाज को भी श्रेष्ठ दिशा प्रदान करें।  आज नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही प्रभावित नहीं कर रहा है, बल्कि परिवार और समाज की सुख...

जे.डी.माहेश्वरी ने "जोधपुर बाल महोत्सव" का पोस्टर जारी किया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : जे.डी.माहेश्वरी, समाजसेवी एवं उद्यमी ने "जोधपुर बाल महोत्सव" का पोस्टर जारी किया और फ्यूचर सोसाइटी की सचिव डॉ मीना शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार बच्चों के लिए बड़े अवसर साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर जे. डी. माहेश्वरी ने कहा कि "जोधपुर बाल महोत्सव" और ऐसे नवाचार डिजिटल बाल मेला करता रहे इससे बच्चों में कॉन्फिडेंस और अपने जिले को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का उत्साह आता है। डिजिटल बाल मेला के तहत शुरू किए गए इस अभियान में मई माह में “जयपुर बाल महोत्सव” में राजस्थान के सभी जिलों की झाकियां देखने को मिली थी। 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे अपने-अपने जिले की विशेषताओं को बेहद ही खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत किए थे। आयोजन दिसंबर माह में किया जायेगा। प्रदेशभर से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेना शुरू कर दिया है और अपने जिले की खासियतों को दर्शाते हुए वीडियो साझा कर रहे हैं। कॉग्निवेरा के CEO कमलेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय पर्यटन में दिलचस्पी रखने वाले बच्चों के लिए आईटी कंपनी कॉग्निव...

दिल्ली के विकास में उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है : प्रवेश साहिब सिंह

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सिंह मेधावी छात्र सम्मान समारोह को दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों का दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। छात्रों से उन्होंने कहा कि जीवन में प्रगति का एकमात्र रास्ता शिक्षा ही है।  आज यहां पर आपका जो सम्मान हो रहा है वह आपकी योग्यता का ही हो रहा है, इसलिए मोबाइल के मोह को छोड़ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर उत्तराखण्ड के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने सम्मानित होने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गढवाली जैसी महान शख्सियत के नाम पर स्थापित पुरस्कार से सम्मानित होना ही अपने आप में बड़े गर्व की बात है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। गढवाल हितैषिणी सभा जैसी संस्था को भी साधुवाद जो प्रदेश में रहकर अपने समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर सभा ने दसवीं के 66 व और बारहवीं के 44 मेधावी विद्यार्थियों को 90% अंक लाने पर सम्मानित किया गया। दसवीं में अधिकतम अंक लाने वाली कु. आरना ममगांई (98.6%) प्...