मणिपाल हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक : हड्डी, जोड़ एवं स्पाइन बीमारियों के प्रति किया जागरूक
० आशा पटेल ० जयपुर, मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर एवं जयपुर फिजियोथेरेपिस्ट नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हड्डी, जोड़ एवं स्पाइन से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा इनके उपचार और ऑपरेशन के बाद बेहतर रिकवरी में फिजियोथेरेपी की भूमिका के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. आर. बागरिया तथा स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश हरितवाल ने उपस्थित लोगों को हड्डी एवं स्पाइन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके लक्षणों, बचाव के उपायों और आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में जानकारी दी। डॉ. बी. आर. बागरिया और डॉ. मुकेश हरितवाल ने बताया कि हड्डी, जोड़ या स्पाइन की सर्जरी के बाद मरीज की बेहतर और शीघ्र रिकवरी में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सर्जरी के बाद नियमित एक्सरसाइज एवं विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार फिजियोथेरेपी कराने से मरीज की मोबिलिटी बेहतर करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और दैनिक गतिविधियों में वापस आने में मदद मिलती है। डॉक्टर्स ने यह भी बताय...