संदेश

अगस्त 28, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व की 29 चुनिंदा फिल्मों में AI से लेकर मानवीय मूल्यों की दिखी झलक,विजेता फिल्मकारों को किया गया सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर (AICFF 2026) एवं 11वें सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स (16IFF 2026) के अंतर्गत रयान इंटरनेशनल स्कूल, वीटी रोड, मानसरोवर और डॉल्फिन्स हाई स्कूल, जयपुर में 29 चयनित फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इन फिल्मों में अलग-अलग संस्कृतियों, समाजों और मानवीय अनुभवों को दर्शाने वाली कहानियां शामिल रहीं। भारत की फिल्मों में ‘तुम और मैं’, ‘हम नई सुबह की किरणें हैं, यह नया ज़माना हमारा है – DJIME’, ‘आखिर ऐसा क्यों होता है?’, ‘वारंटी’ और ‘सुधा वाइफ’ प्रमुख रहीं। इन फिल्मों के माध्यम से भारतीय समाज, मानवीय रिश्तों, सामाजिक परिस्थितियों और समकालीन विषयों को अलग-अलग दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान फेस्टिवल डायरेक्टर हनु रोज ने ‘तुम और मैं’ फिल्म के निर्देशक प्रणकुर चतुर्वेदी और अंजन सिंह, ‘हम नई सुबह की किरणें हैं’ फिल्म की टीम, ‘फिल्म वारंटी’ के निर्देशक संदीप राज के., ‘आखिर ऐसा क्यों होता है’ के निर्देशक मोहनिंदर पाल विद्रोही तथा सिमंतिनी रमेश वेलुसकर क...

JAY के युवा ज्वैलर्स सम्मेलन में जयपुर को विश्व का प्रमुख रंगीन रत्न केंद्र बनाने का आह्वान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, ज्वैलर्स एसोसिएशन यूथ (JAY) की ओर से रॉयल ऑर्किड होटल, जयपुर में युवा ज्वैलर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 175 से अधिक JAY सदस्य, ज्वैलर्स असोसिएशन की कार्य समिति के सदस्य तथा HRD Antwerp की मुंबई एवं जयपुर टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को इस प्रकार तैयार किया गया था कि सभी युवा सदस्यों को एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से मिलने और परिचय बढ़ाने का अवसर मिले।  HRD Antwerp की ओर से युवाओं के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें हीरे एवं रत्नों से संबंधित जानकारी, नवीनतम तकनीक, जांच-पड़ताल तथा बाजार में हो रहे बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आकर जयपुर को विश्व स्तर पर रंगीन रत्नों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। ज्वैलर्स असोसिएशन के मानद सचिव अजय गोधा ने युवाओं से संस्था और JAY से लगातार जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी संपर्क और संवाद के माध्यम से युवा बाजार के बदलते रु...

Rajasthan Election जिला निर्वाचन अधिकारी ने 17 मतदाता जागरूकता रथों को दिखाई हरी झण्डी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने महात्मा गाँधी सोशल साइंस इंस्टीट्यूट से 17 मतदाता जागरूकता रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जयपुर शहर की आठ विधानसभाओं हवा महल, आदर्श नगर, सांगानेर, बगरू, किशनपोल, विद्याधर नगर व सिविल लाइन्स के मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मतदाता जागरूकता एलईडी रथों को रवाना किया गया।  ये रथ विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम मतदाताओं को ईवीएम से होने वाली चुनाव प्रक्रिया के साथ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए नगरीय निकाय चुनाव के मतदान कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने इस दौरान सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बगैर किसी भय, प्रलोभन के शत-प्रतिशत मतदान कर चुनाव की स्वतंत्र, निष्पक्ष प्रक्रिया में भाग लेकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में जिला निर्वाचन कार्यालय का सहयोग करें। इस दौरान सीईओ जिला परिषद व स्वीप प्रभारी ...

बॉब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों हेतु UPI QR मर्चेंट नेटवर्क पर UPI ग्लोबल QR भुगतान शुरू

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने यूपीआई ग्लोबल रिवर्स एक्सेप्टेंस के शुभारंभ करने की घोषणा की, जो अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों, विदेशी भारतीयों और पात्र देशों के विदेशी वॉलेट/ भुगतान एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को अपने घरेलू बैंकिंग या भुगतान एप्लिकेशन का उपयोग करके पूरे भारत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा यूपीआई क्यूआर मर्चेन्ट पर आधारित तरीके से अंतरराष्ट्रीय क्यूआर भुगतान करने में सक्षम बनाता है। बैंक के मर्चेंट नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय क्यूआर भुगतान स्वीकृति की सुविधा उपलब्ध करायेगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए भुगतान सुविधा बेहत्तर होगी और बैंक ऑफ़ बड़ौदा मर्चेंट्स को व्यापक ग्राहक आधार तक पहुंच मिल सकेगी। डिजिटल भुगतान के लिए वैश्विक इंटरऑपरेबिलिटी को सक्षम करने के एनपीसीआई इंटरनेशनल की सोच के अनुरूप, यूपीआई ग्लोबल रिवर्स एक्सेप्टेंस एनपीसीआई इंटरनेशनल के ग्लोबल पेमेंट्स इकोसिस्टम में भाग लेने वाले देशों के अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए भारत में सीमा पार व्यक्ति-से-व्यापारी (पी2एम) लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा। इनमें सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, भूटान, मॉरीशस, श्रीलंका, ...

एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल जयपुर में हुई लिम्फेडेमा सर्जरी,15 साल से पैर की सूजन से जूझ रहे मरीज को मिली राहत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर,  एक दशक से अधिक समय से मरीज लिम्फेडेमा से जूझ रहा था । यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का लिम्फेटिक सिस्टम अतिरिक्त तरल पदार्थ को ठीक से बाहर निकाल नहीं पाता, जिसके कारण लगातार सूजन बनी रहती है।इस दौरान मरीज की सूजन गंभीर होती गई, जिससे मरीज को चलने-फिरने, रोजमर्रा के काम करने और सामान्य जीवन जीने में कठिनाई होने लगी। नागौर के 61 वर्षीय एक पुरुष मरीज, जो पिछले 15 वर्षों से बाएं पैर में गंभीर सूजन से जूझ रहे थे, को एचसीजी हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टरों द्वारा अस्पताल की पहली वैस्कुलराइज्ड लिम्फ नोड ट्रांसफर सर्जरी सफलतापूर्वक किए जाने के बाद नई उम्मीद मिली। यह प्रक्रिया एचसीजी में उन्नत रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लंबे समय से लिम्फेडेमा से पीड़ित मरीजों को ऐसी विशेष उपचार सुविधा मिल सकेगी, जो समस्या के मूल रूप से समाप्त करती है। सर्जरी सहित पारम्परिक उपचारों को आजमाने के बावजूद मरीज को परेशानी बनी रही और उन्होंने एचसीजी में विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता ली। पूरी जांच के बाद मेडिकल टीम ने वैस्कुलराइज्ड लिम्फ नोड ट्...

जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में कौशल,तकनीक और एआई के भविष्य पर उद्योग विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी ने बीएफएसआई एंड सर्विस सेक्टर फ्यूचर्स फोरम का आयोजन किया। फोरम की थीम “बीएफएसआई और सर्विस सेक्टर की नई दिशा: भविष्य के लिए कौशल, तकनीक और एआई” रही। इसमें उद्योग जगत के वरिष्ठ विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बीएफएसआई और सर्विस सेक्टर में बदलते करियर, जरूरी कौशल, तकनीक और नेतृत्व जैसे विषयों पर चर्चा हुई।  जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना ने कहा, “जेकेएलयू में हमारा मानना है कि भविष्य उन प्रोफेशनल्स का है, जो मजबूत बुनियादी ज्ञान के साथ तकनीक, बदलाव के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता और स्पष्ट उद्देश्य को जोड़ सकें। इस तरह के मंच छात्रों को सीधे उद्योग विशेषज्ञों से सीखने और तेजी से बदलती कार्य दुनिया के लिए तैयार होने का अवसर देते हैं। जेके ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट, ग्रुप एचआर, प्रेम सिंह ने कहा, “तकनीक, ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और काम करने के नए तरीकों के कारण बीएफएसआई और सर्विस सेक्टर तेजी से बदल रहे हैं। युवाओं के लिए इसमें कई नए अवस...