पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम एवं पूर्व प्रत्याशी शौकत कुरैशी ने कांग्रेस को दिया झटका आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
० आशा पटेल ० जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव से पहले जयपुर में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम एवं वार्ड संख्या 125 से पूर्व नगर निगम प्रत्याशी शौकत कुरैशी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आम आदमी पार्टी के जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई। मोहम्मद कलीम ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के साथ ही आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 119 से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी नेतृत्व के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्होंने आम आदमी पार्टी की जनहितैषी राजनीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी के साथ काम करने का निर्णय लिया है। वहीं, वार्ड संख्या 125 से पूर्व में नगर निगम चुनाव लड़ चुके शौकत कुरैशी ...