सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल ने न्यूज़ अराउंड द वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : सेंट मार्क्स वर्ल्ड स्कूल ने वर्ल्ड ऑफ़ कल्चर एंड लिटरेचर-2023 का आयोजन किया | स्कूल की प्रधानाचार्या मिस शीना कालेंगा के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी तथा सोशल साइंस विषयों के प्रति जागरूकता जागृत करना रहा | इसी उत्सव में “न्यूज़ अराउंड दी वर्ल्ड” नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता की संयोजक अनु आनंद के अनुसार इसमें नौवीं कक्षा विद्यार्थियों की कुल आठ स्कूली टीमों ने हिस्सा लिया |

 प्रतियोगिता में तीस से अधिक विद्यार्थियों ने ऑडियो-विसुअल माध्यम से रिपोर्टर तथा एंकर बनकर अपनी-अपनी प्रस्तुति पेश की | इन सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति, कंटेंट,कांफिडेंस तथा कम्युनिकेशन स्किल के आधार पर निर्णायक प्रोफ़ेसर एस. एस. डोगरा तथा आकृति हांडा- ने सेंट मार्क्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की चार सदस्या टीम को प्रथम, 

मेजबान सेंट मार्क्स वर्ल्ड स्कूल को द्वितीय तथा लांसर्स कान्वेंट स्कूल, प्रशांत विहार को तीसरे स्थान के लिए चुना | तीनों ही टीमों के बारह विद्यार्थियों को ट्राफी से सम्मानित भी किया गया | जबकि इस पूरी प्रतियोगिता का मंच सञ्चालन शिवांगी ने किया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार