पद्मश्री राधा भट्ट अनासक्ति आश्रम में गांधी वादियों से करेंगी संवाद
० आशा पटेल ० कौसानी। उत्तराखंड के घने जंगलों से घिरा कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम आज कल गांधी वादियों से घिरा हुआ है। दरअसल इन दिनों यहां अनासक्ति आश्रम में एक गांधी वादी चिंतकों का शिविर चल रहा है । यूथ फॉर ट्रुथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अखिल भारतीय कार्यशाला में देश भर से लगभग 50 कार्यकर्ता, गांधी विचार के विद्वान , शोधार्थी छात्र एवं विभिन्न गांधीवादी संस्थाओं के वरिष्ठ जन पहुंचे हैं। इस कार्यशाला में वर्तमान समय की चुनौतियों के समाधान हेतु गांधी मार्ग से समाधान खोजने पर चिंतन चल रहा है। शिविर में गांधी वादियों के बीच वर्तमान समस्याओं पर गंभीर चर्चा हो रही है। शिविर का आयोजन देश भर के प्रमुख गांधी जनों द्वारा किया जा रहा है । जिसमें आने वाले प्रतिभागी देशभर से पहुंच रहे हैं। दरअसल अनासक्ति आश्रम में यूथ फॉर ट्रुथ और वरिष्ठ गांधी वादी इन दोनों के बीच गांधी विचार से प्रेरित कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक संवाद का जीवंत केंद्र बना हुआ है। यूथ फॉर ट्रुथ कार्यक्रम में गांधी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रो सुदर्शन अयंगर. प्रो० हेमन्त शाह, जमना लाल बजाज रिसर्च इंस्टीट्यू...