संदेश

जयपुर चैप्टर की ऑल इंडिया टॉपर्स बनी ख़ुशी अग्रवाल

० आशा पटेल ०  जयपुर | जयपुर चैप्टर की ऑल इंडिया टॉपर्स बनी ख़ुशी , चेयरमैन सुमित कुमार श्योराण और सचिव वरुण मेहरा ने दी बधाई | इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर पर आयोजित समारोह में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) जयपुर चेप्टर के चेयरमैन सुमित कुमार श्योराण और सचिव वरुण मेहरा ने जून 2026 की कंपनी सेक्रेटरीज (CS) परीक्षा के परिणाम और जयपुर केंद्र के टॉपर्स की मेरिट लिस्ट घोषित की ।  उन्होंने बताया कि प्रोफेशनल प्रोग्राम (Professional Programme) में खुशी अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 1st और महिमा मंगल ने ऑल इंडिया रैंक 16th हासिल की | उन्होंने बताया कि जयपुर चैप्टर रैंक में अक्षत रावत, कोमल देतवाल ने 3rd रैंक, लेकिशा जैन, प्रियंका अग्रवाल ने 4th रैंक और लकी प्रजापत ने 5th रैंक हासिल की। उन्होंने बताया कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (Executive Programme) में तन्या कपूर ने सेंटर रैंक 1st, रिया शर्मा सेंटर रैंक 2nd, यश पिपलवा, तन्वी पारीक, दीक्षा ने सेंटर रैंक 3rd, जिया खत्री ने सेंटर रैंक 4th और भव्य भाटिया ने सेंटर रैंक 5th हासिल की जय...

पंचायत व निकाय चुनाव में नामांकन के साथ नो-ड्यूज अनिवार्य हो

० आशा पटेल ०  जयपुर । ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन के महासचिव सहकारी साख समितियाँ एम्प्लाइज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्यमंत्री एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता को पत्र लिखकर मांग की है कि निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनावों के नामांकन पत्र के साथ ग्राम सेवा सहकारी समितोी, प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक, केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) एवं अपैक्स बैंक के ऋण बकाया से संबंधित "नो-ड्यूज / अनापत्ति प्रमाण पत्र" को अनिवार्य दस्तावेज के रूप में लागू किया जाए।  सूरज भान सिंह आमेरा ने बताया कि प्रदेश की 9000से अधिक सहकारी पैक्स/लैम्पस ,36पीएलडीबी एवं 29 जिला सहकारी बैंकों में हजारों करोड़ रुपये का अवधिपार ऋण बकाया है। अनेक बड़े बकायादार ही चुनावों में प्रत्याशी बन जाते हैं, जिससे वसूली बाधित होती है। यदि नो-ड्यूज अनिवार्य होता है तो बकाया सहकारी ऋणों की वसूली में स्वतः तेजी आएगी। सहकारी बैंकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, NPA घटेगा। ईमानदार जरुरतमंद किसान को लाभ मिलेगा। सहकारी संस्थाएं मजबूत होंगी। आमेरा ...

फोर्टी वुमन विंग टॉक शो 'बिहाइंड हर सक्‍सेस' सफल महिला उद्यमियों के संघर्ष की कहानी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : फोर्टी वुमन विंग की ओर से टॉक शो 'बिहाइंड हर सक्‍सेस' (BEHIND HER SUCCESS) का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर उन वुमन एंटरप्रेन्‍योर्स से फोर्टी वुमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल ने संवाद किया, जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और संघर्ष के बाद बिजनेस वेंचर में सफलता और समाज में प्रतिष्ठा हासिल की। इनमें ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट कुलसुम मलिक, ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर अनीता ढींगरा, ब्लू पॉटरी एक्सपर्ट लीला बोरडिया, फैशन एजुकेशनिस्ट अर्चना सुराणा शामिल थीं। नीलम मित्तल ने बताया कि हम किसी भी व्यक्ति की सफलता में उसके सामने चमक देखते हैं, लेकिन उसके पीछे के संघर्ष की जानकारी नहीं होती, खासकर महिलाओं को आज भी समाज में पुरुषों से ज्‍यादा चुनौती का सामना करना पड़ता है, इस कार्यक्रम के पीछे हमारा मकसद था कि जो भी जेन-जी , लड़कियां, महिला उद्यमी जो अलग अलग सेक्‍टर में आगे बढ़ना चाहती हैं ,उन्हें कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार किया जाए। इसमें कुलसुम मलिक ने कहा कि छौटी सफलता हासिल कर रुकना नहीं है, हर दिन कुछ ना कुछ नया करो। लीला बोरडिया ने कहा कि फेल्योर से मत...

राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकारों का डिजिटल चैनल शुरू करने का निर्णय

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पत्रकारिता आज संक्रमण और संत्रास के ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां कब, कहां और किस पत्रकार को निरंकुश सत्ता अथवा प्रभावशाली तंत्र का शिकार होना पड़े, कहा नहीं जा सकता। इससे भी बड़ी विडंबना यह है कि मुश्किल वक्त में पत्रकार ही पत्रकार के साथ खड़ा दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे दौर में पत्रकारिता की साख, पत्रकारों की सुरक्षा और जमीनी पत्रकारों के अधिकारों को लेकर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) राजस्थान के प्रांतीय सम्मेलन में गंभीर मंथन हुआ। सी-स्कीम स्थित एसबीआई भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पत्रकार प्रतिनिधियों ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, कॉरपोरेट नियंत्रण, सत्ता के दबाव और जिला-तहसील स्तर पर काम करने वाले संवाददाताओं की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। सम्मेलन में तय किया गया कि राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकारों का अपना स्वतंत्र डिजिटल चैनल शुरू किया जाएगा, ताकि जमीनी पत्रकारों को ऐसा मंच मिल सके, जहां जनसरोकार के मुद्दों को बिना किसी दबाव के प्रमुखता से उठाया जा सके। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए IFWJ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष उप...

जियो के 10 साल : मिस्ड कॉल से वीडियो कॉल तक, इंटरनेट 27 गुना तेज, डेटा 29 गुना सस्ता

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : एक दौर था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए मिस्ड कॉल किया जाता था। घर पहुंच गए तो मिस्ड कॉल, बात करनी है तो मिस्ड कॉल। इंटरनेट पर भी हर MB का हिसाब रखा जाता था। दस साल बाद उसी मोबाइल पर वीडियो कॉल, डिजिटल पेमेंट, OTT, ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम और खरीदारी रोजमर्रा की बात हो गई है।  5 सितंबर को रिलायंस जियो के लॉन्च के दस साल पूरे हो रहे हैं। इस एक दशक में भारतीय मोबाइल बाजार ने महंगे और नाप-नापकर इस्तेमाल किए जाने वाले डेटा से सस्ते और भरपूर डेटा तक का सफर तय किया है। स्पीड कई गुना बढ़ी और प्रति ग्राहक मासिक खपत अब दर्जनों GB में पहुंच चुकी है। दस साल में डेटा की रफ्तार, कीमत और खपत, तीनों की तस्वीर बदल गई। 2016 में भारत में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड करीब 2.5 Mbps थी, जो दिसंबर 2025 तक 27 गुना से ज्यादा बढ़कर 68 Mbps के पार पहुंच गई। इसी दौरान एक GB डेटा की औसत कीमत 228 रुपये से घटकर 7.9 रुपये रह गई, यानी डेटा करीब 29 गुना सस्ता हो गया। असर खपत पर भी साफ दिखा।  प्रति वायरलेस डेटा ग्राहक मासिक इस्तेमाल 0.2GB से भी कम था, जो बढ़कर 25.7GB पहुंच...

मणिपाल हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक : हड्डी, जोड़ एवं स्पाइन बीमारियों के प्रति किया जागरूक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर एवं जयपुर फिजियोथेरेपिस्ट नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हड्डी, जोड़ एवं स्पाइन से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा इनके उपचार और ऑपरेशन के बाद बेहतर रिकवरी में फिजियोथेरेपी की भूमिका के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. आर. बागरिया तथा स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश हरितवाल ने उपस्थित लोगों को हड्डी एवं स्पाइन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके लक्षणों, बचाव के उपायों और आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में जानकारी दी। डॉ. बी. आर. बागरिया और डॉ. मुकेश हरितवाल ने बताया कि हड्डी, जोड़ या स्पाइन की सर्जरी के बाद मरीज की बेहतर और शीघ्र रिकवरी में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सर्जरी के बाद नियमित एक्सरसाइज एवं विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार फिजियोथेरेपी कराने से मरीज की मोबिलिटी बेहतर करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और दैनिक गतिविधियों में वापस आने में मदद मिलती है। डॉक्टर्स ने यह भी बताय...

महिंद्रा का BLAZO i-TRK : भारत में इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | महिंद्रा ट्रक एंड बस, जो कि महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है, ने ऑल-न्यू BLAZO i-TRK को लॉन्च किया । यह नए दौर का हैवी कमर्शियल ट्रक ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट मालिकों से एक ही वादा करता है : "प्रॉफिट का रॉकेट" महज़ एक ट्रक से बढ़कर, BLAZO i-TRK को पूरे बिजनेस के समाधान के रूप में तैयार किया गया है। 10% तक बेहतर माइलेज देने वाला BLAZO i-TRK ईंधन की हर बूंद से अधिकतम लाभ निकालने के लिए कई एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल करता है।  इनमें एआई-संचालित आईफ्यूलस्मार्ट ऑटो ड्राइव मोड, टर्बोमैक्स टर्बोचार्जर, ऑप्टिफ्यूल एयर कंप्रेसर और कई अन्य हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर समाधान शामिल हैं। यह बचत 5 सालों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक के अतिरिक्त मुनाफे में बदल सकती है, जिससे ग्राहकों को अपना व्यवसाय तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिलती है। BLAZO i-TRK रेंज में महिंद्रा का भरोसेमंद और बेहतरीन 320 HP एमपावर इंजन दिया गया है, जो दमदार प्रदर्शन, उच्च विश्वसनीयता और अधिक उत्पादकता प्रदान करता है। ड्राइवर के आराम को बढ़ाने के लिए इसमें कॉम्फीमैक्स सस्पेंडेड सीट, ईज़ीक्रूज़ क्रूज़ कंट्रोल, ह...