महिंद्रा का BLAZO i-TRK : भारत में इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

० आशा पटेल ० 
जयपुर | महिंद्रा ट्रक एंड बस, जो कि महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है, ने ऑल-न्यू BLAZO i-TRK को लॉन्च किया । यह नए दौर का हैवी कमर्शियल ट्रक ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट मालिकों से एक ही वादा करता है : "प्रॉफिट का रॉकेट" महज़ एक ट्रक से बढ़कर, BLAZO i-TRK को पूरे बिजनेस के समाधान के रूप में तैयार किया गया है। 10% तक बेहतर माइलेज देने वाला BLAZO i-TRK ईंधन की हर बूंद से अधिकतम लाभ निकालने के लिए कई एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल करता है। 
इनमें एआई-संचालित आईफ्यूलस्मार्ट ऑटो ड्राइव मोड, टर्बोमैक्स टर्बोचार्जर, ऑप्टिफ्यूल एयर कंप्रेसर और कई अन्य हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर समाधान शामिल हैं। यह बचत 5 सालों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक के अतिरिक्त मुनाफे में बदल सकती है, जिससे ग्राहकों को अपना व्यवसाय तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिलती है।
BLAZO i-TRK रेंज में महिंद्रा का भरोसेमंद और बेहतरीन 320 HP एमपावर इंजन दिया गया है,
जो दमदार प्रदर्शन, उच्च विश्वसनीयता और अधिक उत्पादकता प्रदान करता है। ड्राइवर के आराम को बढ़ाने के लिए इसमें कॉम्फीमैक्स सस्पेंडेड सीट, ईज़ीक्रूज़ क्रूज़ कंट्रोल, हैंड्स-फ्री और सुरक्षित बातचीत के लिए माइक के साथ ब्लूटूथ-सक्षम म्यूज़िक सिस्टम, और एक विशाल, प्रीमियम व एर्गोनॉमिक एसी केबिन दिया गया है।
प्रत्येक BLAZO i-TRK महिंद्रा के व्यापक सर्विस एश्योरेंस प्रोग्राम द्वारा समर्थित है, जिसे वाहन की उपलब्धता को अधिकतम करने और संचालन लागत को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके मूल में उद्योग में पहली बार दी जा रही 48-घंटे की अपटाइम गारंटी शामिल है, जिसके तहत यदि वाहन को तय 48 घंटे के भीतर सड़क पर वापस चालू नहीं किया जाता है, तो ग्राहकों को 10,000 रुपये प्रति दिन का हर्जाना मिलता है। 
इसे राष्ट्रीय राजमार्गों पर 75 किमी और राज्य राजमार्गों पर 50 किमी के भीतर स्थित सर्विस सेंटर और महिंद्रा क्विक सर्विस पॉइंट्स के विस्तारशील राष्ट्रव्यापी नेटवर्क प्राप्त है। इस वादे को और मजबूत बनाते हुए महिंद्रा की पार्ट्स सप्लाई गारंटी पूरे डीलर नेटवर्क में 250 महत्वपूर्ण पार्ट्स की उपलब्धता है। यदि तय 24 घंटे के भीतर कोई गारंटीड पार्ट उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो ग्राहक उस संबंधित पार्ट को मुफ्त में प्राप्त करने के हकदार होंगे। इसके अलावा, यह 100 से अधिक पार्ट्स पर उद्योग में सर्वश्रेष्ठ वारंटी भी है।

BLAZO i-TRK महिंद्रा के नेक्स्ट-जनरेशन कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म, iMAXX 2.0 से लैस है। यह एक आसान डेस्कटॉप और मोबाइल इंटरफेस के ज़रिए रियल-टाइम व्हीकल इंटेलिजेंस, प्रेडिक्टिव डायग्नोस्टिक्स, ड्राइवर व्यवहार की निगरानी, सर्विस मैनेजमेंट और काम की बिजनेस जानकारियां प्रदान करता है। स्मार्ट फैसलों और प्रोएक्टिव फ्लीट मैनेजमेंट को सक्षम बनाकर ग्राहकों को परिचालन दक्षता में सुधार करता है।

ग्राहकों को उनके हाथों में अधिक नियंत्रण देने के लिए, BLAZO i-TRK के साथ अब कस्टमाइज्ड और लंबी अवधि (6 साल/6 लाख किमी या 8 साल/8 लाख किमी) के एमकेयर एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट और एक्सटेंडेड वारंटी प्लान उपलब्ध हैं|

नया नाउ 24x7 मोबाइल ऐप फ्लीट मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के हाथों में पूरा नियंत्रण देता है, जिससे उनके फोन पर ही एंड-टू-एंड डिजिटल कस्टमर एक्सपीरियंस मिलता है। यह ऐप ग्राहकों को ब्रेकडाउन सहायता अनुरोध दर्ज करने, उन्हें ट्रैक करने और बंद करने, रियल-टाइम में ब्रेकडाउन वैन की लोकेशन देखने, मरम्मत के ऑर्डर के लिए तेजी से डिजिटल मंजूरी देने, सीधे स्पेयर पार्ट्स ऑर्डर करने, एक ही स्थान पर पूरे सर्विस इतिहास को देखने और रिमाइंडर के साथ अपॉइंटमेंट सेट करने की सुविधा देता है ताकि कोई भी सर्विस मिस न हो।

  महिंद्रा BLAZO i-TRK रेंज 3 आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैऔर यह विभिन्न वेरिएंट्स व अनुप्रयोगों में उपलब्ध होगी। BLAZO i-TRK का डिज़ाइन महिंद्रा की हैवी कमर्शियल व्हीकल रेंज के लिए इंटेलिकोर डिज़ाइन दर्शन की पहली झलक है। इसके केंद्र में, इंटेलिकोर ट्रक के हर पहलू में पेशेवर बुद्धिमत्ता और उद्देश्य को एकीकृत करता है| 

 महिंद्रा ग्रुप के ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य, एसएमएल महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं ट्रक्स एंड बसेस के प्रेसिडेंट विनोद सहाय ने कहा, "भारत का फ्रेट और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहाँ तकनीक, विश्वसनीयता और परिचालन दक्षता ही प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त तय करेंगे और रीसेल जैसे पुराने विचार अब काम के नहीं रहेंगे। हमारी महत्वाकांक्षा केवल बेहतर ट्रक बनाना ही नहीं है, बल्कि नवाचार और मजबूत ग्राहक साझेदारियों के माध्यम से कमर्शियल मोबिलिटी के भविष्य को आकार देना भी है।

 BLAZO i-TRK इंटेलिजेंट ट्रकिंग के माध्यम से इसी सोच को साकार करता है और सही मायने में यह 'प्रॉफिट का रॉकेट' है, जो उद्योग के अन्य ट्रकों की तुलना में 5 वर्षों में प्रति ट्रक 15 लाख रुपये तक मुनाफा बढ़ाने की क्षमता रखता है। माइलेज बढ़ाने वाले फीचर्स में सबसे आगे है आईफ्यूलस्मार्ट, जो हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भारत का पहला एआई-संचालित ऑटोमैटिक ड्राइव मोड है। आईफ्यूलस्मार्ट सड़क की ढलान, वजन और ड्राइविंग की ज़रूरतों का लगातार विश्लेषण करता है और रियल-टाइम में खुद-ब-खुद सबसे सही ड्राइविंग मोड चुन लेता है।

BLAZO i-TRK में सबसे विशाल और आरामदायक एसी केबिन दिया गया है। इसके साथ ही फैक्ट्री-फिटेड म्यूज़िक सिस्टम मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एफएम/एएम रेडियो, यूएसबी चार्जिंग, ऑक्स सपोर्ट और हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए एक अलग माइक शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार