फोर्टी वुमन विंग टॉक शो 'बिहाइंड हर सक्सेस' सफल महिला उद्यमियों के संघर्ष की कहानी
० आशा पटेल ०
जयपुर : फोर्टी वुमन विंग की ओर से टॉक शो 'बिहाइंड हर सक्सेस' (BEHIND HER SUCCESS) का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर उन वुमन एंटरप्रेन्योर्स से फोर्टी वुमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल ने संवाद किया, जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और संघर्ष के बाद बिजनेस वेंचर में सफलता और समाज में प्रतिष्ठा हासिल की। इनमें ब्यूटी एक्सपर्ट कुलसुम मलिक, ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर अनीता ढींगरा, ब्लू पॉटरी एक्सपर्ट लीला बोरडिया, फैशन एजुकेशनिस्ट अर्चना सुराणा शामिल थीं।

नीलम मित्तल ने बताया कि हम किसी भी व्यक्ति की सफलता में उसके सामने चमक देखते हैं, लेकिन उसके पीछे के संघर्ष की जानकारी नहीं होती, खासकर महिलाओं को आज भी समाज में पुरुषों से ज्यादा चुनौती का सामना करना पड़ता है, इस कार्यक्रम के पीछे हमारा मकसद था कि जो भी जेन-जी , लड़कियां, महिला उद्यमी जो अलग अलग सेक्टर में आगे बढ़ना चाहती हैं
,उन्हें कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार किया जाए। इसमें कुलसुम मलिक ने कहा कि छौटी सफलता हासिल कर रुकना नहीं है, हर दिन कुछ ना कुछ नया करो। लीला बोरडिया ने कहा कि फेल्योर से मत घबराइए , जितनी भी बड़ी सक्सेज हैं, वे सभी शुरुआती असफलता के बाद आई हैं। अर्चना सुराणा ने कहा कि लड़कियों को सक्सेज के लिए लड़का जैसा बनने की जरूरत नहीं है, लड़की होकर भी हर सेक्टर में कामयाबी हासिल कर सकती हो।
अनीता धींगरा ने कहा कि शिक्षित बनो और बड़ा सोचो, शिक्षा से ज्ञान आता है और ज्ञान से सोच बड़ी होती है। कार्यक्रम का संचालन फोर्टी वुमन विंग की वाइस प्रेसिडेंट डॉ अदिती खंडेलवाल ने किया। इसमें फोर्टी वुमन विंग की सदस्यों के साथ जयपुर की सभी प्रमुख महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ