पंचायत व निकाय चुनाव में नामांकन के साथ नो-ड्यूज अनिवार्य हो

० आशा पटेल ० 
जयपुर । ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन के महासचिव सहकारी साख समितियाँ एम्प्लाइज यूनियन राजस्थान के अध्यक्ष सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्यमंत्री एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता को पत्र लिखकर मांग की है कि निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनावों के नामांकन पत्र के साथ ग्राम सेवा सहकारी समितोी, प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक, केन्द्रीय सहकारी बैंक (CCB) एवं अपैक्स बैंक के ऋण बकाया से संबंधित "नो-ड्यूज / अनापत्ति प्रमाण पत्र" को अनिवार्य दस्तावेज के रूप में लागू किया जाए।

 सूरज भान सिंह आमेरा ने बताया कि प्रदेश की 9000से अधिक सहकारी पैक्स/लैम्पस ,36पीएलडीबी एवं 29 जिला सहकारी बैंकों में हजारों करोड़ रुपये का अवधिपार ऋण बकाया है। अनेक बड़े बकायादार ही चुनावों में प्रत्याशी बन जाते हैं, जिससे वसूली बाधित होती है।

यदि नो-ड्यूज अनिवार्य होता है तो बकाया सहकारी ऋणों की वसूली में स्वतः तेजी आएगी। सहकारी बैंकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, NPA घटेगा। ईमानदार जरुरतमंद किसान को लाभ मिलेगा। सहकारी संस्थाएं मजबूत होंगी। आमेरा ने कहा यह कदम "सहकार से समृद्धि" के लक्ष्य को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह किसी को चुनाव से रोकना नहीं, बल्कि प्रदेश के सहकारी साख सिस्टम को बचाने का प्रयास है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास