जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला व पैनल चर्चा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। विश्व पर्यावरण माह के अवसर पर सृजन फाउंडेशन, विश्व युवक केंद्र एवं द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में “जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण” विषय पर जागरूकता कार्यशाला, विशेषज्ञ पैनल चर्चा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं क्लाइमेट एक्शन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा नागरशेठ ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
पैनल चर्चा में डॉ. भुवनेश जैन, नेहरू युवक केंद्र के पूर्व डायरेक्टर,डॉ. सतीश शर्मा एवं गिरिधारी लाल वर्मा ने जलवायु परिवर्तन, अरावली संरक्षण, जैव विविधता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार उर्वशी देव रावल ने किया।
विशिष्ट अतिथियों में सरिता कुमारी (उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, वन विभाग, राजस्थान), पूनम कुलश्रेष्ठ (सीनियर प्रोग्राम मैनेजर, एफईएस राजस्थान) तथा एडवोकेट इंदु तोमर (संस्थापक एवं अध्यक्ष, सृजन फाउंडेशन) उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, कचरा पृथक्करण, सतत विकास एवं क्लाइमेट एक्शन पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का मंच संचालन सृष्टि शर्मा एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं पैनलिस्टों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सामूहिक वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।
द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, केजीके एजुकेशन की एक पहल है, जिसके चेयरमैन संजय कोठारी एवं निदेशक सुकृति कोठारी खेतान हैं। यह कार्यक्रम डीएलएस फाउंडेशन के चेयरमैन दीनदयाल चौधरी एवं शंकरलाल चौधरी के सहयोग से आयोजित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार