पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम एवं पूर्व प्रत्याशी शौकत कुरैशी ने कांग्रेस को दिया झटका आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

० आशा पटेल ० 
जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव से पहले जयपुर में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम एवं वार्ड संख्या 125 से पूर्व नगर निगम प्रत्याशी शौकत कुरैशी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आम आदमी पार्टी के जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई।

मोहम्मद कलीम ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के साथ ही आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 119 से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी नेतृत्व के समक्ष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्होंने आम आदमी पार्टी की जनहितैषी राजनीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी के साथ काम करने का निर्णय लिया है।

वहीं, वार्ड संख्या 125 से पूर्व में नगर निगम चुनाव लड़ चुके शौकत कुरैशी ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वे पूर्व चुनाव में महज 146 मतों के अंतर से पराजित हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी गौरा कोर ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शौकत कुरैशी ने वार्ड संख्या 125 से आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं और वार्ड की समस्याओं, विकास कार्यों तथा लोगों की जरूरतों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वे पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए वार्ड में आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे।

आम आदमी पार्टी के जयपुर जिलाध्यक्ष अमित दाधीच ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों से पहले लगातार विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास आम आदमी पार्टी की नीतियों एवं जनहित की राजनीति के प्रति बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोहम्मद कलीम और शौकत कुरैशी जैसे अनुभवी एवं जमीनी स्तर पर मजबूत लोगों के पार्टी में शामिल होने से जयपुर में आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पार्टी नगर निगम चुनावों के लिए संगठन को बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक मजबूत करने में जुटी हुई है और जनता के बीच लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास