होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी - ट्राई

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : हाई-स्पीड इंटरनेट बाजार में रिलायंस जियो की पकड़ जुलाई में और मजबूत हुई। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5G आधारित वायरलेस ब्रॉडबैंड में जियो के ग्राहक बढ़कर 92.7 लाख हो गए हैं। देश में इस सेवा के कुल 1.32 करोड़ ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी 70 फीसदी से भी अधिक हो गई है।

वायर वाले यानी फिक्स्ड वायरलाइन ब्रॉडबैंड में भी जियो पहले स्थान पर बना हुआ है। जुलाई के अंत तक इस बाजार में जियो के 1.47 करोड़ ग्राहक थे, जबकि एयरटेल के करीब 34 लाख कम, यानी 1.13 करोड़ ग्राहक थे। 5G वायरलेस ब्रॉडबैंड ऐसे इलाकों में भी घर तक तेज इंटरनेट पहुंचाने की क्षमता रखता है, जहां फाइबर बिछाना मुश्किल हो या उसमें ज्यादा समय लगे। 

जुलाई में जियो ने 5G वायरलेस में करीब 1.56 लाख नए कनेक्शन जोड़े और उसका ग्राहक आधार 91.14 लाख से बढ़कर 92.70 लाख हो गया। जियो UBR नाम की एक दूसरी फिक्स्ड वायरलेस तकनीक का भी इस्तेमाल करता है। जुलाई के अंत तक इस तकनीक पर जियो के 51.38 लाख कनेक्शन थे। दोनों को मिलाकर जियो का कुल फिक्स्ड वायरलेस ग्राहक आधार करीब 1.44 करोड़ हो गया।

मोबाइल बाजार में भी जियो सबसे बड़ा ऑपरेटर बना रहा। जुलाई के अंत तक उसके कुल मोबाइल कनेक्शन 50.6 करोड़ से ज्यादा थे। ट्राई के मुताबिक मोबाइल बाजार में जियो की हिस्सेदारी 39.29 फीसदी और एयरटेल की 38.01 फीसदी रही। कुल मिलाकर जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि जियो की बढ़त अब केवल मोबाइल तक सीमित नहीं है। फिक्स्ड वायरलाइन और 5G वायरलेस, होम ब्रॉडबैंड के दोनों मोर्चों पर वह पहले स्थान पर बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास